India News (इंडिया न्यूज), Dhirendra Krishna Shastri: हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और RJD नेता चंद्रशेखर में जुबानी जंग शुरू हो गई है। बाबा बागेश्वर ने अपने बयान में कहा कि वह हमेशा हिंदुओं के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे, वहीं RJD विधायक चंद्रशेखर ने उन पर संविधान विरोधी बयान देने का आरोप लगाया। बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 6 मार्च को बिहार में कथा सुनाने पहुंचे थे।

मथुरा में आज लड्डू होली खेलेंगे CM योगी, जानें क्या है लड्डू होली की मान्यता, कैसे खेली जाती है

यहां उन्होंने कहा कि हम किसी पार्टी के प्रचारक नहीं हैं, बल्कि हम हिंदुत्व के प्रचारक हैं। जब तक जिंदा हैं, हिंदुओं के लिए जिएंगे और हिंदुओं के लिए मरेंगे। हम इस देश के हिंदुओं को जगाने आए हैं। हम भारत को बंटने नहीं देंगे। हम हिंदुओं की संख्या कम नहीं होने देंगे। अगर मुसलमानों को किसी देश से निकाल दिया जाए तो इस दुनिया में 65 मुस्लिम देश हैं जो उनका स्वागत करेंगे, लेकिन अगर फिजी, सूरीनाम, पाकिस्तान, भारत, नेपाल और मॉरीशस से हिंदुओं को निकाल दिया जाए तो हिंदू कहां जाएंगे?

RJD विधायक ने साधा निशाना

धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान में आगे कहा कि जितना हमें बिहार आने से रोका जाएगा, उतना ही हम यहां आकर कथा करेंगे। अगर मुझे यहां आने से रोका गया तो मैं यहां घर बना लूंगा। अगर आप हमें रोकेंगे और हम मर जाएंगे तो हम फिर से बिहार में जन्म लेंगे, तो वहीं RJD विधायक चंद्रशेखर ने उनके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री को जेल में डाल देना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री संविधान के खिलाफ बात करते हैं। क्या हमारा संविधान हिंदू राष्ट्र बनाने की इजाजत देता है? वे राम रहीम और आसाराम की ही श्रेणी के बाबा हैं। अगर उनकी आंतरिक जांच की जाए तो यह बात पता चल जाएगी।