BIHAR NEWS : बिहार के रजौली थाना क्षेत्र की चित्रकोली पंचायत के गोपालपुर गांव में गुरुवार की रात घर में आग लग गयी। आग लगने से फागू सिंह नामक एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। अभी तक आग लगने की असली वजह का पता नहीं चला है।
गांव के स्थानीय लोगों ने जब घर में लगे आग को देखा तो बुझाने का प्रयास किया। किसी को यह नहीं पता था की अंदर कोई सोया है। जब तक आग पर काबू पाए गया तब तक फागू सिंह आग में जल कर मर चुके थे।
मृतक के परिजनों ने क्या कहा
इस घटना के बाद गांव में शोक का मातम है। मृतक के परिजनों ने बताया कि फागू घर से कुछ दूर दूसरे घर में अकेले सोते थे। परिजनों ने कहा कि आग कैसे लगी इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता है। परिजन ने कहा कि आग की लपटें बहुत तेज थीं आग को समय से बुझाया नहीं जा सका।
जिसके चलते फागू की मृत्यु हो गयी। परिजनों ने बताया कि फागू सिंह ने कहा था कि वह खेत में काम करने जा रहे हैं। घर के लोगों को लगा कि वह अभी भी खेत में ही काम कर रहे होंगे।
आग लगने के बाद पुलिस का क्या था रिएक्शन
मौत के बारे में जैसे ही स्थानीय थाना प्रभारी को पता चला वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दिए। थाना प्रभारी ने कहा है कि फागू सिंह नामक व्यक्ति रात में अपनी घर में सोए थे और अचानक घर में आग लग जाने के कारण उनकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।