Hindi News / Bihar / Farmers Facing Trouble Yadav

परेशानी का सामना कर रहे किसान : यादव

तेजस्वी यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना इंडिया न्यूज, पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से केंद्र व राज्य सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने ट्वीट करते हुए किसानों की हिमाकत की है। तेजस्वी यादव ने टवीट में कहा है कि सरकार किसानों की […]

BY: Harpreet Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

तेजस्वी यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
इंडिया न्यूज, पटना:
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से केंद्र व राज्य सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने ट्वीट करते हुए किसानों की हिमाकत की है। तेजस्वी यादव ने टवीट में कहा है कि सरकार किसानों की नहीं सुन रही है। नेता प्रतिपक्ष ने सोमवार को ट्वीट कर किसानों की समस्याओं को उठाया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार में के लाख दावों के बाद भी किसान एमएसएपी से वंचित हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के किसानों के प्रति हमदर्दी जताते हुए कहा कि बाढ़ की वजह से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं का निदान नहीं कर पा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रेदश में खाद की कालाबाजरी का भी आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा कि इस समय प्रदेश में जंगलराज है। किसान खाद बिक्री केंद्र पर लाइन लगा कर खड़े हैं सरकारें सो रहीं हैं। इससे पहले भी रविवार को तेजस्वी ने ट्वीट किया था कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश में किसानों की समस्याएं नहीं सुनी जाती हैं। तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों के मुद्दे को भी उठाया था। उन्होंने कहा था कि आज हमारे समाज के भविष्य के निर्माता मांगों को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार सत्ता के नशे में चूर है, वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। जिससे लोगों में अविश्वास की धारणा पनप रही है।

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue