India News (इंडिया न्यूज), Motihari Murder: पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी में आपसी विवाद में बड़े भाई ने अपने सहोदर भाई को गोली मार दी। आरोपी भाई को पुलिस ने पकड़ लिया है। बिहार में जमीन और संपत्ति के लिए रिश्तेदारों की हत्या होती रही है। जमीन सर्वे शुरू होने के बाद ऐसी घटनाएं बढ़ गई हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण का है।
क्या है पूरा मामला
पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी में आपसी विवाद में बड़े भाई ने अपने सहोदर भाई को गोली मार दी। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आरोपी भाई को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना दरपा थाना क्षेत्र के तिनकौनी गांव की है। घरेलू विवाद में एक भाई ने अपने भाई को गोली मार दी। घटना रविवार सुबह 8:30 बजे की बताई जा रही है।
Tejaswi Yadav: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को ‘रिटायर्ड’ करार दिया, किया जुबानी हमला
जानकारी के मुताबिक मोतिहारी के दरपा थाना में घायल छोटे भाई का नाम सुशील कुमार सिंह है, जिसे उसके सहोदर बड़े भाई पंकज सिंह ने गोली मार दी। डॉक्टर गोली निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सुशील को सीने में छह गोलियां लगी हैं। पुलिस जांच कर रही है, घायल के परिजनों ने फोन पर घटना की जानकारी दरपा थाने को दी।
मामले में पुलिस ने बताया
पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दरपा पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी पंकज सिंह को पकड़ लिया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने एक हथियार भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि इसी हथियार से सुशील सिंह को गोली मारी गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी।