India News(इंडिया न्यूज़), JDU Gopal Mandal: बिहार के भागलपुर जिले के भगवानपुर से JDU विधायक गोपाल मंडल होली मिलन समारोह में अश्लील गीत गाकर विवादों में घिर गए हैं। विधायक पर पुलिस-प्रशासन के आदेशों की अवहेलना कर मंच से अश्लील गीत गाने का आरोप लगा है। भागलपुर की एसपी के निर्देश पर गोपाल मंडल और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार, 10 मार्च को नवगछिया में आयोजित होली मिलन समारोह में गोपाल मंडल ने मंच पर भोजपुरी गीत ‘पानी में…भौजी…’ गाया, जिसे अश्लील माना जा रहा है। इस दौरान वे मंच पर थिरकते भी नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया। FIR में आरोप है कि विधायक ने महिला कलाकारों की गरिमा का अपमान करते हुए द्विअर्थी और अश्लील गीत गाया।
JDU Gopal Mandal: पहले महिला आर्टिस्ट का पकड़ा हाथ फिर गालों पर चिपकाया नोट…
हरियाणा में आज से बदलेंगे मौसम के मिजाज, झमाझम बरसेंगे बादल, जानिए होली वाले दिन कैसा रहेगा मौसम
बिहार का दुर्भाग्य है कि गोपाल मंडल जैसे ग्वार और निर्लज्ज विधायक उनका प्रतिनिधित्व करते है।
गोपाल मंडल: ‘Sister-in-law wants to get *ucked.’
ये वही गोपाल मंडल है जो ट्रेन में चड्डी में घूम रहा था और हॉस्पिटल में पिस्तौल के दम पर रंगदारी कर रहा था।+pic.twitter.com/K4QFcSu2x3
— Satyam Vats (@Satyamvatsin) March 11, 2025
विवाद यहीं नहीं थमा। वायरल वीडियो में गोपाल मंडल महिला कलाकार का हाथ पकड़कर डांस करते और उसके गाल पर नोट चिपकाते भी दिखे। इस पर महिला कलाकारों ने शर्मिंदगी से अपना चेहरा छिपा लिया। वहीं, विधायक मंडल ने सफाई देते हुए कहा कि वे ऐसे आयोजनों में डेली डांस करते हैं और वायरल वीडियो से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, “लोग चाहे तो कितना भी वायरल कर दें, हम रुकने वाले नहीं हैं। हम डेली डांस करते हैं और डेली चुम्मा भी लेते हैं।” पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि विधायक ने महिलाओं की गरिमा का अनादर करने की नीयत से अश्लील गीत गाया। इस पूरे मामले ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। हालांकि FIR में आरोप है कि विधायक ने महिला कलाकारों की गरिमा का अपमान करते हुए द्विअर्थी और अश्लील गीत गाया।
किससे डर रहे हैं ट्रंप? गाजा को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, मुसलमानों में जश्न का माहौल
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.