India News (इंडिया न्यूज)Kanhaiya Kumar: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ‘पलायन रोको, रोजगार दो’ के नारे के साथ बिहार में पदयात्रा पर हैं। बीते मंगलवार (25 मार्च 2025) की देर रात वे सहरसा के बनगांव पहुंचे। बनगांव स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कन्हैया कुमार का पारंपरिक पगड़ी, चादर और माला पहनाकर स्वागत किया। गांव के कुछ युवकों को जब इसकी जानकारी मिली तो अगले दिन (बुधवार) उन्होंने न सिर्फ भाषण स्थल बल्कि मंदिर प्रांगण को भी गंगा जल से धोया।
चुनावी साल है, ऐसे में सहरसा से सामने आई यह तस्वीर सूबे में सियासी घमासान मचा सकती है। नगर पंचायत बनगांव वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित चौधरी के नेतृत्व में विष्णु, माखन, आनंद, सूरज, सरोज और बादल नामक युवकों ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार द्वारा देश के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी को लेकर ऐसा किया। इन युवकों का कहना था कि कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का आरोप लगा है। वह देश और धार्मिक मुद्दों पर विवादित बयान देते रहते हैं।
70 की उम्र में फिर एक बार उमराव जान बनी रेखा, तस्वीरें देख उम्र का अंदाज़ा नहीं लगा सकता कोई भी!
कन्हैया कुमार ने अपने भाषण में क्या कहा?
मंगलवार को बनगांव पहुंचे कन्हैया कुमार ने लोगों से कहा कि चंपारण से सहरसा पहुंचने के बाद ऐसा लग रहा है कि ‘पलायन रोको, रोजगार दो’ यात्रा लोगों की आवाज बनने में कुछ हद तक सफल रही है। यहां उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पूरे देश में कोसी के 90 फीसदी इलाके में मखाना की खेती होती है। मखाना को विश्व स्तर पर पहचान मिली है, लेकिन इसे उगाने वाले किसानों को सही कीमत नहीं मिल रही है। इसकी चिंता किसी को नहीं है। मिथिला पेंटिंग कलाकारों की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है।
आपको बता दें कि कन्हैया कुमार ने पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से अपनी पदयात्रा शुरू की है। इस यात्रा में उनके साथ बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लवरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम समेत कई अन्य नेता भी शामिल हो रहे है।