India News Bihar (इंडिया न्यूज़), Land Survey: बिहार के जहानाबाद जिले के धर्मपुर गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 55 वर्षीय अशोक सिंह की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह हत्या जमीन के सर्वे और वंशावली बनाने को लेकर हुए विवाद के कारण हुई है। मृतक अशोक सिंह के सगे भाई ने हत्या का आरोप उनके चचेरे भाई और बेटे पर लगाया है। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Read More: Purnia Robbery Case: तनिष्क शोरुम लूट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन! मास्टरमाइंड रिमांड पर

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मृतक के भतीजे ने अशोक सिंह को वंशावली सही से बनवाने की धमकी दी थी। कुछ दिनों बाद ही अशोक सिंह की लाश उनके गांव में बरामद की गई। यह घटना इलाके में सनसनी फैला गई है। पुलिस को सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और जांच शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के दौरान वंशावली बनाने का काम चल रहा था। जानकारी के मुताबिक इसी दौरान यह विवाद सामने आया था, जो अंत में हत्या में बदल गया।

आपसी रंजिशों में कर दी हत्या

बता दें कि परिवार वालों के अनुसार, जमीन विवाद के चलते आरोपी बेकाबू हो गए थे और उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते वक्त पाया कि मृतक के शरीर पर कई चोट और जलने के निशान मिले हैं, जिससे पता चलता है कि हत्या से पहले उन्हें प्रताड़ित भी किया गया था। पुलिस इस मामले में सभी संभावित कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। पूछताछ की जा रही है और अपराधियों की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More: Pawan Singh: आसनसोल चुनाव को लेकर पवन सिंह ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘मेरे गाने को…’