India News Bihar (इंडिया न्यूज़), Nalanda News: नालंदा जिले के पावापुरी थाना क्षेत्र के बसंत दुर्गापुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय महिला निभा कुमारी की हत्या के बाद उसके शव को जला दिया गया। इस क्रूर घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। महिला के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

Read More: Gaya Rape Case: हैवानियत का एक और चेहरा! मासूम के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म फिर हत्या

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर को इस हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस को 3 सितंबर को इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद FSL की टीम के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच में पता चला कि महिला का शव पूरी तरह से जल चुका था, जिससे अवशेष जुटाने में काफी मुश्किलें आईं। FSL की टीम ने जितनी भी हड्डियां बची थीं, उन्हें जब्त कर लिया है। बता दें कि मृतक महिला निभा कुमारी की शादी 2022 में अजय कुमार से हुई थी। परिवार वालों का आरोप है कि निभा को ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।

घरवालों ने कराई शिकायत दर्ज

मृत महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है, पूरे 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद महिला का पति और ससुराल वाले मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना ने एक बार फिर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों को उजागर कर दिया है, जो समाज में महिलाओं की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

Read More: Sultanpur News: BJP नेता के भतीजे को उतारा मौत के घाट, पूरा मामला उड़ा देगा होश