Hindi News / Bihar / Nitish Kumars Visit To Delhi Creates Stir In Bihar Politics Rjd Targets Bjp Retaliates

नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे से बिहार की राजनीति में हलचल,RJD ने साधा निशाना, भाजपा ने किया पलटवार

India News (इंडिया न्यूज), Nitish Kumar Delhi Tour: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक दिल्ली दौरे की खबर से प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा से लौटने के बाद 16 फरवरी की शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरे को आगामी विधानसभा […]

BY: Harsh Srivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Nitish Kumar Delhi Tour: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक दिल्ली दौरे की खबर से प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा से लौटने के बाद 16 फरवरी की शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ संभावित मुलाकात से जोड़ा जा रहा है।

RJD ने लगाए गंभीर आरोप

खेल जगत में दिखा बिहार का जज्बा, पदक तालिका में झारखंड को पछाड़ा, खेलो इंडिया यूथ गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों ने दिखाया कमाल

नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर आरजेडी ने कड़ा हमला बोला है। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा नीतीश कुमार को राजनीतिक योजना के तहत मानसिक रूप से अयोग्य घोषित करने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ना चाहती और यह दौरा इसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। यादव ने यह भी दावा किया कि जदयू के भीतर भी भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर असंतोष है।

भोजपुरी फिल्म ‘डंस’ का गाना ‘हल्ला भईल बा’ रिलीज, खेसारी लाल यादव के बारें में होने लगी ऐसी चर्चा

भाजपा ने किया बचाव

आरजेडी के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री की यात्रा का बचाव किया। भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार का दिल्ली जाना विकास योजनाओं को लेकर एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर बिहार की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। मिश्रा ने आरजेडी पर आरोप लगाया कि विपक्ष राजनीतिक अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है।

कांग्रेस ने जताई सीट बंटवारे की आशंका

कांग्रेस ने भी नीतीश कुमार के दौरे को लेकर आशंका जताई है। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय ने आरोप लगाया कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों को कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रही है। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार का यह दौरा एनडीए की चुनावी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित भागलपुर दौरा भी इस चर्चा का केंद्र बन सकता है।

Tags:

Bihar elections 2024Bihar politicsBJP JDU allianceCongress statementDelhi visitNitish Kumarpolitical strategyRJD reaction
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue