India News (इंडिया न्यूज), Anant Singh News: मोकामा के नौरंगा गांव में हुए गोलीकांड के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। जानकारी के मुताबिक़, इस मामले में बाढ़ कोर्ट में सरेंडर करने के बाद अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया है। ऐसे में, पुलिस ने इस घटना में कार्रवाई तेज कर दी है और अब तक चार एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा हुई तेज! राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, मानहानि के मामले में दर्ज होंगे बयान

गोलीकांड में दर्ज हुई चौथी एफआईआर

बताया गया है कि, मामले में चौथी एफआईआर अनंत सिंह के करीबी उदय यादव ने दर्ज कराई है। उदय ने आरोप लगाया कि जब वह सोनू और मोनू को बुलाने नौरंगा गांव गए, तब उन पर गोलीबारी की गई। बता दें, इसके आगे उन्होंने कहा कि सोनू के पास AK-47 और मोनू के पास पिस्टल थी। इस फायरिंग में उदय यादव घायल हो गए और उनके गले में गोली लगी। इस घटना में पहले तीन एफआईआर दर्ज हुई थीं। मुकेश नामक व्यक्ति ने सोनू और मोनू के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिन्होंने उनके घर पर ताला लगाकर रंगदारी मांगी थी। सोनू-मोनू की मां ने भी अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर केस दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ पंचमहला थाने में मामला दर्ज किया है।

घटना का कारण और पुलिस कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, इस गोलीबारी की यह घटना 22 जनवरी को हुई, जब अनंत समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस लगातार इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इसके अलावा न्यायिक कार्रवाई जारी किया गया। दूसरी तरफ, अनंत सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही यह मामला राजनीतिक और कानूनी रूप से गर्मा गया है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव 2025 नतीजे आज, हरिद्वार में BJP पार्षद जीते; बीजेपी-कांग्रेस में सीधी टक्कर