India News Bihar (इंडिया न्यूज़), Pappu Yadav: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 83 वर्षीय चंद्र नारायण यादव पिछले दो सालों से बीमार चल रहे हैं और उनकी सेहत में लगातार गिरावट देखी जा रही है। डॉक्टरों ने उनकी तबीयत बिगड़ने का कारण ब्लड प्रेशर के अत्यधिक बढ़ने को बताया है।
Read More: Nalanda News: हत्या के बाद महिला के शव को जलाया! FSL की टीम ने जब्त की हड्डियां
मंगलवार को हुए भर्ती
मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। पप्पू यादव, जो उस समय शहर से बाहर थे, पिता की तबीयत की जानकारी मिलते ही तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से अपने पिता की सेहत के बारे में विस्तार से जानकारी ली और अस्पताल में उनके साथ ही बने रहे।
डॉक्टरों से लिया पिता का हाल
पप्पू यादव ने बताया कि उनके पिता के खान-पान का खास ध्यान रखा जाता है, लेकिन बीपी की समस्या के चलते उनकी तबीयत बिगड़ती रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की सेवा करना उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन एक बेटा होने के नाते अपने पिता का ख्याल रखना भी उनका कर्तव्य है, जिसे वह कभी नहीं भूल सकते। बता दें कि चंद्र नारायण यादव के इलाज में डॉक्टर पूरी तरह से जुटे हुए हैं और पप्पू यादव ने अपने पिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Read More: Rajasthan News: राज्य सरकार का नया ऐलान, 2 अक्टूबर से आवासहीन परिवारों को प्राप्त होगी जमीने