India News Bihar (इंडिया न्यूज), Pappu Yadav Threat: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। बता दें कि, गुरुवार को पप्पू यादव के निजी सहायक (पीए) मोहम्मद आलम ने इस धमकी भरे संदेश की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली है। धमकी भरे दो संदेशों में भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया।

छठी मैया का प्रिय प्रसाद ठेकुआ है अंतराष्ट्रीय व्यंजन? हजारों साल का इतिहास जान उड़ जाएंगे होश!

संदेश में बताया खुद को गैंग का मेंबर

जानकारी के मुताबिक, पहला धमकी भरा संदेश रात 2:25 बजे और दूसरा सुबह 9:49 बजे आया। इन संदेशों में पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए शिकायत दर्ज की गई। सांसद पप्पू यादव को इससे पहले भी इसी तरह की धमकी मिल चुकी है, जिसमें एक आरोपी महेश पांडे की गिरफ्तारी हुई थी। हालांकि, उस मामले में आरोपी का किसी गैंग से कोई संबंध नहीं पाया गया था। साथ ही, इस बार धमकी में बिश्नोई गैंग का नाम आने से सियासी पारा भी गर्म हो गया है। पप्पू यादव के समर्थकों में चिंता का माहौल है, और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

मामले की जांच में जुटी है पुलिस

दिल्ली पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसकी सच्चाई क्या है। इसके अलावा, पुलिस का कहना है कि फिलहाल धमकी देने वाले संदेशों के हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है।

Bihar Weather: तापमान में तेजी से हो रही गिरावट! मौसम विभाग ने बताया कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड