India News Bihar (इंडिया न्यूज), Patna Railway Station: गोपालगंज जिले से गायब हुई पांच नाबालिग लड़कियों को पटना रेलवे स्टेशन (Patna Railway Station) से बरामद कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने लड़कियों को फोन पर बहका कर उनके घर से भगाया था।
यह है पूरा मामला
गिरफ्तार की गई महिला गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के कमनपुर गांव की निवासी है। पुलिस के अनुसार, महिला ने लड़कियों को पहले मानसिक रूप से प्रभावित किया और उन्हें घर से भागने के लिए मजबूर किया। 22 अगस्त की रात को गोपालगंज के एक गांव से पांच नाबालिग लड़कियां अचानक गायब हो गईं, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मांझा थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने एक विशेष टीम गठित की।
ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: लिफ्ट देने के बहाने 13 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
इस टीम ने स्थानीय बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को अलर्ट कर दिया। इसी दौरान पटना रेलवे स्टेशन (Patna Railway Station) पर जीआरपीएफ के जवानों ने एक महिला के साथ पांच लड़कियों को देखा और शक के आधार पर उनसे पूछताछ की। जांच के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि उसने लड़कियों को पहले फोन पर भड़काया और उन्हें सीवान जिले के बड़हरिया बुलाया।
क्या था घर से भगाने का कारण
वहां से एक बस के जरिए पटना ले जाया गया। महिला का प्लान था कि लड़कियों को कोलकाता और दिल्ली में ऑर्केस्ट्रा में जबरन काम कराना और वीडियो रील्स बनाने के बहाने उन्हें ठगना था। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद सभी लड़कियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर से मानव तस्करी और बच्चों के शोषण की समस्याओं को उजागर किया है।