Hindi News / Bihar / Rahul Gandhi Bihar Tour Congressmen Clashed In Front Of Rahul Akhilesh Singhs Supporter Was Chased And Beaten There Was A Lot Of Uproar

राहुल के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी, अखिलेश सिंह के समर्थक को दौड़ाकर पीटा, मचा जमकर हंगामा

इसके बाद टुन्ना के समर्थक भड़क गए और अखिलेश सिंह के समर्थक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Rahul Gandhi Bihar Tour: बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के एक समर्थक की कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। दूसरे गुट के कार्यकर्ताओं ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पिटाई का आरोप पूर्व विधायक अमित कुमार तन्ना के समर्थकों पर लगा है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को बिहार दौरे पर थे। बेगूसराय में कन्हैया कुमार की ‘पलवान रोको, नौकरी दो यात्रा’ में हिस्सा लेने के बाद वे दोपहर में पटना पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में कांग्रेस के संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद वे सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। पार्टी कार्यालय में राहुल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार के कांग्रेस नेताओं को अहम निर्देश दिए।

आखिर खड़गे अचानक क्यों पहुंचे बिहार? बैठक से पहले ही एक्टिव हुई कांग्रेस, जानिए क्या है वजह?

कर्मों का हिंसाब होगा यही के यहीं, शनिदेव ने बदली राशि, इन 3 राशियों कि लेंगे कड़ी परीक्षा साल के अंत तक नहीं छोड़ेंगे पीछा

राहुल गांधी की बैठक के दौरान जबरदस्त हंगामा

राहुल जब सदाकत आश्रम में बैठक कर रहे थे, उसी दौरान पार्टी के दो गुट आपस में भिड़ गए। सूत्रों के मुताबिक, बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के एक समर्थक ने पार्टी के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के साथ बदसलूकी की। इसके बाद टुन्ना के समर्थक भड़क गए और अखिलेश सिंह के समर्थक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

यह देख वहां मौजूद पार्टी के नेता और अन्य कार्यकर्ता दंग रह गए। इस घटना के बाद बिहार कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी देखने को मिली। बैठक से निकलकर राहुल गांधी सीधे पटना एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। आपको बता दें कि पिछले महीने ही कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को हटाकर दलित वर्ग से आने वाले राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।

दुआ के बाद अब सुहाना खान की मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान की ‘King’ में मिली एंट्री, जानें क्या होगी कहानी?

Tags:

Rahul Gandhi Bihar Tour
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue