India News (इंडिया न्यूज), Bhojpuri Star Khesari lal yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म डंस 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म के रिलीज से पहले इसका गाना ‘हल्ला भईल बा’ सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। गाने के वीडियो को देखकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट चरम पर है। हर कोई यही कह रहा है- “हल्ला भईल बा, कमाल होई का!”

गाने में खेसारी-आहाना की केमिस्ट्री ने बटोरी सुर्खियां

‘हल्ला भईल बा’ गाने में खेसारी लाल यादव के साथ टेलीविजन एक्ट्रेस आहाना शर्मा नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। गाने को जीएमजे-ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर 15 फरवरी, 2025 को अपलोड किया गया। अपलोड होते ही गाने ने व्यूज़ का नया रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है।

दिनदहाड़े कपड़ा व्यवसायी का हुआ अपहरण, बेटी के…पर साजिश का शक

क्लब में लुंगी पहनकर खेसारी का दमदार डांस

गाने की खासियत यह है कि इसे एक क्लब में शूट किया गया है, जहां खेसारी लाल यादव लुंगी पहनकर आहाना शर्मा के साथ शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने खुशी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है। दोनों की आवाज और स्क्रीन पर केमिस्ट्री ने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

फिल्म डंस को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। इंडस्ट्री में भी इसे खेसारी लाल यादव के करियर की एक बेहतरीन फिल्म बताया जा रहा है। उनकी स्टाइल, डांस और दमदार परफॉर्मेंस को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। डंस के इस गाने ने पहले ही तहलका मचा दिया है, जिससे यह साफ है कि फिल्म के बाकी गाने और कहानी भी दर्शकों को बांधे रखने वाली है। खेसारी के फैंस अब बेसब्री से 21 फरवरी का इंतजार कर रहे हैं।