Hindi News / Bihar / Tension In Hazaribagh Jharkhand People Of Two Communities Clashed During Idol Immersion Procession Heavy Stone Pelting

मस्जिद के आगे से निकल रहा था हिंदुओं का जुलूस, अचानक हुई पत्थरबाजी, फिर जो हुआ…पुलिसवालों के भी फूल गए हाथ-पैर

Jharkhand News: झारखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, झारखंड में एक बार फिर दो समुदायों के बीच अच्छी कड़ी झड़प की और पत्थरबाजी हो गई।

BY: Heena Khan • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Jharkhand News: झारखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, झारखंड में एक बार फिर दो समुदायों के बीच अच्छी कड़ी झड़प की और पत्थरबाजी हो गई। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा क्षेत्र के झुरझुरी गांव में रविवार रात माहौल गरमा गया और तनाव फैल गया। यह तनाव तब शुरू हुआ जब यज्ञ के समापन पर निकाले जा रहे मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये घटना रात करीब 8 बजे मस्जिद के पास हुई जब जुलूस गुजर रहा था।

  • महिलाएं हुईं घायल
  • दे दी गई चेतावनी

Blood Sugar से लेकर Cholesterol तक को चूस जाती है जगह-जगह दिखने वाली ये बेल, इन 100 बिमारियों की है कट्टर दुश्मन, बस 21 दिन में दवाइयों को कह देंगे टाटा!

आखिर खड़गे अचानक क्यों पहुंचे बिहार? बैठक से पहले ही एक्टिव हुई कांग्रेस, जानिए क्या है वजह?

jharkhand news

महिलाएं हुईं घायल

बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार बिमल ने जानकारी दी कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव किया, जिसके बाद जुलूस में शामिल लोगों ने कुछ देर के लिए जीटी रोड जाम कर दिया, जिससे आम लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। हालांकि, पुलिस के त्वरित हस्तक्षेप से स्थिति पर काबू पा लिया गया। वहीँ जुलूस आयोजकों का कहना है कि इस पथराव में कई महिलाएं घायल हुई हैं। घटना की जांच जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

‘घर में घुसकर मारेंगे, कार के चीथड़े उड़ा देंगे…’, सलमान खान की जान का दुशमन कौन? बम से उड़ाने की मिली धमकी

दे दी गई चेतावनी

वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हजारीबाग पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा कि, घटना में अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है। स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और आम जनता से अपील है कि वो किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। गलत सूचना फैलाना असामाजिक तत्वों की चाल हो सकती है।

चाकू से प्राइवेट पार्ट…,पत्नी को आशिक संग देख ठनका पति का माथा, फिर कर डाला ऐसा कांड, चारों तरफ खून ही खून

 

Tags:

crime newsJharkhand news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue