India News (इंडिया न्यूज),Bihar: मुजफ्फरपुर में डकैती करने पहुंचे बदमाशों ने 1 महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं महिला के पति को पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। ग्रामीणों ने घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों में से 2 को पकड़कर पिटाई कर दी। जबकि 2  बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस घटना के बारे में छानबीन कर रही है और फरार बदमाशों की खोज में जुट गई है।

2 बदमाशों को पकड़ लिया

मुजफ्फरपुर में हथियारों से लैस बदमाशों ने डकैती के लिए 1 घर में धावा बोल दिया।  सोमवार की रात डकैती के दौरान 1  महिला को गोली मार दी। वहीं पति को पिस्टल के बट से मारकर जख्मी कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए घायल महिला और उसके पति को अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उपचार के दौरान महिला मौत हो गई। ग्रामीणों ने 2  बदमाशों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।  2  बदमाश मौके से फरार हो गए।

बिजली काटकर घर मे घुस गए

जानकारी  मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में  एडमिट कराया है।  वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सोमवार की रात नथुनी शर्मा खाना खाकर सोने के लिए चले गए।  इसी समय बदमाश घर की बिजली काटकर घर मे घुस गए।

 दुनिया भर के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ Jasprit Bumrah ने जीता ICC पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड, जल गए पाकिस्तानी