India News (इंडिया न्यूज), Bihar Politics: बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू के शासनकाल में भ्रष्टाचार, फिरौती और अपहरण जैसी घटनाओं में भारी बढ़ोतरी हुई थी। उस समय बिहार में जंगलराज का माहौल था, जहां अपराध एक उद्योग की तरह संचालित होता था। मंत्री संतोष सिंह ने खुलासा किया कि उनके पुत्र का अपहरण भी लालू शासन के दौरान हुआ था। उन्होंने बताया कि न्याय की उम्मीद में वह लालू के साले सुभाष यादव के पास गए थे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।”लालू यादव के चरित्र से सभी लोग भली-भांति परिचित हैं,” उन्होंने कहा। संतोष सिंह ने कहा कि लालू राज में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी। जनता अपहरण और फिरौती की घटनाओं से त्रस्त थी और जनप्रतिनिधियों की कोई सुनवाई नहीं होती थी।
UP में टूट गया आशिकों का दिल, जानें वैलेंटाइन के बाद क्यों हो रहा video वायरल
सुभाष यादव को पहले बोलना चाहिए था
संतोष सिंह ने कहा कि अगर सुभाष यादव अब भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ बोल रहे हैं, तो यह सकारात्मक कदम है। हालांकि, उन्हें उसी समय अपने जीजा लालू प्रसाद यादव के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए थी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “आज सुभाष यादव को सद्बुद्धि मिली है, यह बिहार के लिए अच्छी बात है।” मंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान में बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार के साथ एक विकसित बिहार की ओर बढ़ने को तैयार है। राज्य में विकास की नई रूपरेखा तैयार हो रही है। संतोष सिंह के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। राजद की ओर से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
MP में भीषण सड़क हादसा, अचानक गड्ढे में गिरने से कार पलटी, 2 की मौत