India News (इंडिया न्यूज),Bihar Crime News: बिहार से एक सनसनीखेज भरा मामला सामने आ रहा है, दरअसल, भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में रविवार की रात शादी समारोह के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। इतना ही नहीं इस दौरान हथियारबंद लोगों ने लगातार फायरिंग कर डाली और 7 लोगों को गोली मार दी। इस दौरान मौके पर ही दो की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में लहरपा गांव निवासी सुरेश यादव का 23 साल का पुत्र लवकुश कुमार और संजय सिंह का 23 सा; ला पुत्र राहुल कुमार शामिल हैं।
झारखंड मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली मारा गया, अभियान में कुल 8 नक्सली मारे गए
bihar news
आपकी जानकारी के लिए बता दें, घायलों में लहरपा निवासी बली सिंह के 30 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार, सुदर्शन सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अप्पू कुमार, नारायणपुर के भलुनी गांव निवासी 20 वर्षीय अक्षय कुशवाहा और आर्यन कुमार शामिल हैं। किसी को पेट में तो किसी को पैर में गोली लगी है। अप्पू की हालत गंभीर बताई जा रही है। सदर अस्पताल और बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, यहां जानें पूरी डिटेल
दरअसल इस घटना को पहले की रंजिश और प्रतिशोध से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार लहरपा गांव निवासी कमलेश कुशवाहा के घर रविवार की रात काउप गांव से बरात आई थी। घटना के समय रात में बरात दरवाजे पर पहुंचने वाली थी। इस दौरान अधिक भीड़ थी और रास्ते पर जाम लगा था। कई लोग निमंत्रण में भी आए थे। इसी दौरान थार गाड़ी पर सवार लोगों से भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते बात गोलीबारी तक पहुंच गई। ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू होने से अफरातफरी मच गई।
JD Vance India Visit: भारत दौरे पर आ रहे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, PM Modi के साथ करेंगे बैठक