Hindi News / Bihar / Unique Way To Congratulate Modi In Darbhanga

Darbhanga में मोदी को बधाई देने का अनोखा तरीका

71 नावों पर काटे 71 केक; गंगा में छोड़ीं 71 हजार मछलियां इंडिया न्यूज, पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को 71 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सेवा और समर्पण अभियान तो बिहार सरकार कोरोना वायरस टीकाकरण का महाअभियान आयोजित कर रही है। बतां दें के प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

71 नावों पर काटे 71 केक; गंगा में छोड़ीं 71 हजार मछलियां
इंडिया न्यूज, पटना:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को 71 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सेवा और समर्पण अभियान तो बिहार सरकार कोरोना वायरस टीकाकरण का महाअभियान आयोजित कर रही है। बतां दें के प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पार्टी के नेता-कार्यकर्ता और समर्थक अपने-अपने तरीकों के साथ बर्थ-डे मना रहे हैं। इस अवसर पर दरभंगा में मछुआरा समुदाय ने 71 नाव पर 71 केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इसके अलावा दूसरी ओर, विकासशील इनसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने गंगा नदी में 71 हजार मछलियों को छोड़ा। वहीं कई मंत्रियों व नेताओं ने पूजा समारोह किए।

जन्मदिन पर 71 किलो बांटे लड्डू

पटना में डाक्टर मृणाल फैंस क्लब ने प्रधानमंत्री के बर्थ-डे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने 71 किलो लड्डू का केक काटकर नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी। वहीं बीआइपी सुप्रीमो मुकेश ने सुबह में पटना के कलेक्ट्रेट गंगा घाट पर देसी नस्ल की 71 हजार मछलियां गंगा में प्रवाहित की।

बिहार करेगा बाढ़ पर वार, जल सुरक्षा एवं सिंचाई प्रबंधन के लिए विश्व बैंक देगा 4415 करोड़

Darbhanga A unique way to congratulate Modi

Connect Us : Twitter Facebook

Tags:

Darbhanga
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue