होम / Woman Gave Birth to 5 Children at Once : इस महिला ने दिया एक साथ 5 बच्चों को जन्म

Woman Gave Birth to 5 Children at Once : इस महिला ने दिया एक साथ 5 बच्चों को जन्म

Rajeev Ranjan Tiwari • LAST UPDATED : October 28, 2021, 12:38 pm IST

इंडिया न्यूज, सिवान।

Woman Gave Birth to 5 Children at Once : बिहार में सिवान के सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों का जन्म दिया। जन्म लेने वाले बच्चों में तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। फिलहाल, पांचों बच्चे स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

पहले ही चल गया था पता (Woman Gave Birth to 5 Children at Once)

जानकारी के अनुसार सिवान के सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला को भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पता चला कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे है। डॉक्टरों ने बड़ी सावधानी पूर्वक सिजेरियन करने का निर्णय लिया। सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. रीता सिंहा ने बताया कि महिला शहर के इसमाइल तकिया निवासी मो. झुना की पत्नी फुलजहां खातून है। महिला को पहले से जांच में पता चल गया था कि उसके गर्भ में पांच बच्चे है, इसलिए महिला का सिजेरियन किया गया।

बाराबंकी में भी आया था ऐसा मामला (Woman Gave Birth to 5 Children at Once)

इससे पहले जुलाई 2021 में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक 22 साल की महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था। महिला जिले में स्थित अजंता हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी, जिसको डॉक्टर ने भर्ती करा कर तीन बेटियों और एक बेटे की एक साथ डिलीवरी करवाई थी। डॉक्टर के अनुसार जन्म लेने वाली एक बेटी का वजन 1.1 किलो और बेटे व दो अन्य बेटियों का वजन 1-1 किलो था जो पूरी तरह स्वस्थ थे।

Also Read : Misappropriation of Old Gold: त्योहारी सीजन में सोना खरीदने जा रहे हैं तो रहें सतर्क, एक्सचेंज ऑफर के नाम मची है बाजारों में लूट

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.