होम / Bihar: आंखें निकाली, जीभ काटी, बिहार के खगड़िया में महिला की बेरहमी से हत्या, पति और देवर की भी इसी विवाद में जान गई

Bihar: आंखें निकाली, जीभ काटी, बिहार के खगड़िया में महिला की बेरहमी से हत्या, पति और देवर की भी इसी विवाद में जान गई

Roshan Kumar • LAST UPDATED : July 10, 2023, 11:33 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Bihar, खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में भूमि विवाद को लेकर कथित तौर पर 45 वर्षीय एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामला खगड़िया के पसराहा थाना के महद्दीपुर बहियार का है। एक महिला का शव मिलने का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव काफी बुरी हालत में था। महिला में हत्या काफी बेरहमी से की गई। शव की पहचान सुलेखा देवी के रूप में हुई। घटना उस वक्त हुई जब महिला खेत में काम करने जा रही थी।

  • 2014 में पति की हत्या हुई
  • लोगों ने सड़क जाम किया
  • चार पर मामला दर्ज

बताया जा रहा है की हत्या जमीन विवाद में की गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर शव को बहियार से लाकर एनएच-31 पर लेकर आ गए और फिर सड़क जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार जमीन विवाद में ही महिला के पति बब्लू सिंह की भी हत्या 2014 में की गई थी।

चार पर मामला दर्ज

मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना शनिवार शाम की है, दो बाइक पर सवार चार लोगों ने महिला की पिटाई की, चाकू से उसकी आंखें निकाल लीं, उसकी जीभ काट दी और उसके निजी अंगों को क्षत-विक्षत कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पहचान की गई

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने अपने पांच पड़ोसियों पर आरोप लगाया है, जिनकी पहचान महेंद्र सिंह, रूलो सिंह, राजदेव सिंह, फुलुंगी सिंह और श्याम कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों परिवारों के बीच पांच बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। महिला के पति और देवर की हत्या भी इसी आरोप में कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी जमानत पर है।

302 का मुकदमा दर्ज

उपमंडलीय पुलिस अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के खिलाफ 302 (हत्या के लिए) सहित भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

GV Prakash Kumar ने पत्नी Saindhavi से तोड़ा रिश्ता, इस वजह से नहीं रहना चाहते साथ – Indianews
Lok Sabha Election: पूर्वजों का नाम लेकर सहानुभूति की राजनीति खेल रहे राहुल! जानें चुनाव से पहले पंडित नेहरू और दादी इंदिरा को याद करने का तर्क-Indianews
Micro Cheating: कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं कर रहा है आपको माइक्रो-चीट, जानिए इन कुछ संकेतो से-Indianews
Delhi-Meerut Expressway: काशी टोल प्लाजा पर कार चालक की दांबगई, महिला कर्मचारी को मारी टक्कर-Indianews
Hair Care: कॉफी से बढ़ा सकते है बालों की खुबसूरती, क्या है इसके इस्तेमाल करने का आसान तरीका – Indianews
Malaika Arora के बेटे ने मदर्स डे पर कर दी ये हरकत, शेयर की व्हाट्सएप चैट – Indianews
Aaj ka Rashifal: आज का दिन इन राशियों के लिए खास, जानें क्या कहता है आपका राशिफल-Indianews
ADVERTISEMENT