होम / बीजेपी ने यूपी, त्रिपुरा और हिमाचल में की महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां

बीजेपी ने यूपी, त्रिपुरा और हिमाचल में की महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां

Roshan Kumar • LAST UPDATED : August 25, 2022, 5:15 pm IST

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी में चार संगठनात्मक नियुक्तियां की है। सबसे बड़ी नियुक्ति उत्तर प्रदेश में हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। स्वतंत्र देव सिंह के मंत्री बनने के बाद से ही पार्टी प्रदेश में नए अध्यक्ष की तलाश कर रही थी.

जानिये भूपेंद्र सिंह के बारे में

भूपेंद्र सिंह चौधरी का जन्म मुरादाबाद जिले के महेंद्री सिंकदरपुर गांव में साल 1966 में हुआ था, वह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढाई गांव के प्राथमिक स्कूल से की और फिर मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से 12वीं तक की पढ़ाई की.

राम मंदिर आंदोलन के दौरान वह विश्व हिन्दू परिषद् से जुड़े और साल 1991 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। साल 1999 में वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके है.

साल 2012 में वह यूपी में बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने, साल 2016 में भूपेंद्र चौधरी यूपी विधान परिषद् के सदस्य बने और साल 2017 में योगी आदित्यनाथ की पहली सरकार में मंत्री बने, उन्हें पंचायती राज मंत्री बनाया गया था और 2022 में योगी आदित्यनाथ की दूसरी सरकार में भी उन्हें मंत्री बनाया गया और पंचायती राज मंत्रालय ही दिया गया.

भूपेंद्र सिंह यूपी में बीजेपी का बड़ा जाट चेहरा माने जाते है। जाट बिरादरी में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।  खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, उन्हें बीजेपी संगठन का पुराना अनुभव है। किसान आंदोलन के बाद जाट समुदाय और उसमे भी किसान समुदाय के बीच जो बीजेपी को लेकर नाराजगी है। बीजेपी उसको जाट और किसान परिवार से आने वाले भूपेंद्र चौधरी से माध्यम से दूर करना चाहती है.

जेपी नड्डा ने दूसरी बड़ी नियुक्ति पूर्व-उत्तर के राज्य त्रिपुरा में की है। यहाँ राजीव भट्टाचार्य को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष
बनाया गया है। राजीव भट्टाचार्य फिलहाल त्रिपुरा में प्रदेश उपाध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। इस से पहले वह त्रिपुरा बीजेपी में कोषाध्यक्ष और महासचिव की भूमिका निभा चुके है। इस से पहले मौजूदा मुख्यमंत्री माणिक शाह, त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष थे। राजीव भट्टाचार्य को पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देब का करीबी माना जाता है.

तीसरी नियुक्ति हिमाचल प्रदेश को लेकर हुए है, जेपी नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमचाल प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया है। वही देवेंद्र सिंह राणा को चुनाव का सह-प्रभारी बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है। फिलहाल हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री है। हिमाचल में विधानसभा की 68 सीटें है। साल 2017 में हुए चुनावो में बीजेपी ने 44 और कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थी.

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.