India News (इंडिया न्यूज़),AICWA On Adipurush: फिल्म आदिपुरुष अपने डायलॉग्स और विजुअल्स को लेकर विवादों मे घिरा हुआ है। लोग इस फिल्म का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इस फिल्म को बैन करने और मेकर्स के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग तेज है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर फिल्म आदिपुरुष के निर्माता, निर्देशक और लेखक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर फिल्म आदिपुरुष के निर्माता, निर्देशक और लेखक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। pic.twitter.com/N8fEQnQ5HI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2023
भारत के सबसे पवित्र धर्मग्रंथों में से एक ‘रामायण’ पर बेस्ड इस फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग्स और विजुअल्स पर भी लोगों ने आपत्ति जताई है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई लोगों फिल्म के खिलाफ बोलते नजर आए। इस दौरान रामानंद सागर के ‘रामायण’ में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभा चुके कलाकारों का भी गुस्सा इस फिल्म पर खूब फूटा। इन्होंने इस फिल्म को रामायण के साथ सबसे बड़ा मजाक बताया और हैरानी जताई कि मेकर्स ने क्रिएटिविटी के नाम पर ये क्या किया।
बता दे फिल्म रिलीज के पहले 3 दिन में 220 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी ‘आदिपुरुष’, अगले 4 दिन में पूरे 40 करोड़ भी नहीं कमा पाई। एक हफ्ते के बाद ‘आदिपुरुष’ का कलेक्शन 260 करोड़ रुपये रहा। दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को ‘आदिपुरुष’ की परफॉरमेंस इतनी कमजोर रही कि दो हफ्ते पहले रिलीज हुई ‘जरा हटके जरा बचके’ का कलेक्शन इससे बेहतर नजर आ रहा है।
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक संगठित गैर-सरकारी श्रमिक संघ है। AICWA ने श्रम मंत्रालय के साथ एक बैठक आयोजित करके एक सरकारी समिति बनाकर एक क्रांति की। जिसमें AICWA एक समिति का सदस्य है और भारतीय फिल्म उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों और कलाकारों का प्रतिनिधित्व करता है। AICWA भारतीय फिल्म उद्योग के कलाकारों और श्रमिकों की बेहतरी के लिए काम करने वाले अग्रणी और विशिष्ट संघों में से एक है। AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता महाराष्ट्र सरकार में श्रम, ऊर्जा और उद्योग समिति के सदस्य हैं।
ये भी पढ़ें – Hajj Yatra 2023: जानें इस बार कब से शुरू होगा हज यात्रा, इस्लाम में हज क्यों है इतना अहम
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.