होम / Anil Kapoor ने लाइक कि जान्हवी कपूर की कथित प्लास्टिक सर्जरी वाली वीडियो, नेटिज़न्स ने किया ट्रोल

Anil Kapoor ने लाइक कि जान्हवी कपूर की कथित प्लास्टिक सर्जरी वाली वीडियो, नेटिज़न्स ने किया ट्रोल

Babli • LAST UPDATED : September 24, 2023, 1:52 pm IST
ADVERTISEMENT
Anil Kapoor ने लाइक कि जान्हवी कपूर की कथित प्लास्टिक सर्जरी वाली वीडियो, नेटिज़न्स ने किया ट्रोल

Anil Kapoor and Janhvi Kapoor

India News (इंडिया न्यूज़), Anil Kapoor , दिल्ली: बॅालीवुड एक्टर अनिल कपूर को दर्शक काफी पसंद करते हैं। जिस तरह से उन्होंने खुद को मेंटेन किया है, लोग उन्हें हमेशा पसंद करते हैं।’ हालाँकि, अब वह ट्रोल्स के बीच आ गए हैं। खैर, इसकी वजह जान्हवी कपूर हैं। दरअसल अनिल कपूर ने गलती से या जानबूझकर अपनी भतीजी जान्हवी कपूर की कथित प्लास्टिक सर्जरी की एक वीडीयो लाइक की हैं। इस रील में जान्हवी कपूर, ख़ुशी कपूर और शनाया कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन देखा जा सकता हैं। वीडियो में कपूर बहनों की पहले और बाद की तस्वीरें दिखाई गई हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे जान्हवी, ख़ुशी और शनाया पिछले कुछ वर्षों में कथित प्लास्टिक सर्जरी के कारण बदल गई हैं।

अनिल कपूर ने लाइक की जान्हवी कपूर को ट्रोल करने वाली रील

जान्हवी कपूर की रील में ये दिखाया गया था कि कैसे सितारे कथित तौर पर अच्छा दिखने के लिए सर्जरी पर बहुत अधिक खर्च करते हैं। लेकिन इसे स्वीकार नहीं करते हैं। इसी बीच अनिल कपूर ने इस रील को लाइक करा जो उनकी अपनी भतीजियों के बारे में थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अनील कपुर के लाइक का स्कीनसॅाट शेयर होने लगा। हो सकता है कि ये वीडीयो गलती से लाइक हुआ हो, लेकिन नेटिज़न्स ने अनिल कपूर को नहीं बख्शा।

चाचा अनिल कपूर के घर ऐसे कपड़ों में पहुंच गई जान्हवी, होने लागी ट्रोल:  देखें फोटो

नेटिज़ेंस ने अनिल कपूर को किया ट्रोल

नेटिज़ेंस ने अनिल कपूर को श्रीदेवी की बेटियों को अच्छी तरह से स्वीकार ना करने के लिए बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने इस परिवार के अतीत को खंगालना शुरू कर दिया और कहा कि बोनी कपूर के साथ अनिल कपूर के रिश्ते तब से अच्छे नहीं थे जब से बोनी ने श्रीदेवी से शादी की थी। एक यूजर ने लिखा, ”वह ऐसा क्यों चाहेंगे? अजीब।” कुछ लोगों ने ये भी कहा कि अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और बाकी लोग जान्हवी और ख़ुशी के साथ अभी भी अपनो जैसा व्यवहार नहीं करते हैं। उनमें से एक ने अनिल कपूर को अपनी भतीजियों के बारे में एक रील पसंद करने के लिए परेशान करने वाला चाचा भी कहा।

 

ये भी पढ़े- 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT