होम / Arjun-Malaika: कमिटमेंट की वजह से हुआ था अर्जुन-मलाइका का ब्रेकअप, जानें पूरा किस्सा

Arjun-Malaika: कमिटमेंट की वजह से हुआ था अर्जुन-मलाइका का ब्रेकअप, जानें पूरा किस्सा

Babli • LAST UPDATED : January 5, 2024, 11:33 am IST
ADVERTISEMENT
Arjun-Malaika: कमिटमेंट की वजह से हुआ था अर्जुन-मलाइका का ब्रेकअप, जानें पूरा किस्सा

Arjun Kapoor-Malaika Arora

India News (इंडिया न्यूज़), Arjun-Malaika, दिल्ली: मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। समय-समय पर दोनों ट्रोलिंग का सामना करते रहते हैं। इसके बावजूद भी हमेशा एक-दूसरे के लिए उनका प्यार अटुट है। मलायका और अर्जुन की सव स्टोरी किसी फैरी टेल से कम नहीं है। बता दें की जब उनकी और अर्जुन की डेटिंग की अफवाहें चारों ओर उड़ने लगीं, तब मलायका की अरबाज खान से शादी हो चुकी थी। हालाँकि, उन्होंने आखिर अरबाज को तलाक दे दिया और 2019 में अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को ऑफिसियल बना दिया।

मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता

अर्जुन कपूर ने पूरे दिल से मलायका के पास्ट को स्वीकार किया है और यहां तक ​​​​कि उनके बेटे अरहान खान के साथ भी उनके रिश्ते को स्वीकार किया हैं। उनके रिश्ते के लगभग पाँच सालों में उनका प्यार और आपसी सम्मान बढ़ता ही जा रहा है। हालाँकि, कुछ महीने पहले, इंटरनेट पर मलाइका और अर्जुन के अलग होने की अटकलें सामने आईं और जंगल की आग की तरह फैल गईं। लेकिन इस जोड़े ने कभी भी इस पर रिएक्ट नहीं किया और अपना जीवन साथ में मनाते रहें।

malaika and arjun

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की वजह

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह कहा गया है कि मलायका और अर्जुन थोड़े समय के ब्रेक पर थे लेकिन जल्द ही उनके बीच सुलह हो गई। इस जोड़े ने कुछ महीने पहले इसे खत्म करने का फैसला किया, क्योंकि वे अपने रिश्ते में कुछ समस्याओं का सामना कर रहे थे। हालाँकि, जल्द ही एक-दूसरे के लिए उनका प्यार उमड़ उठा, जिससे उन्हें एहसास हुआ कि वे लंबे समय तक अलग नहीं रह सकते। इसके अलावा, उनके ब्रेकअप के पीछे का कारण यह था कि जहां उनमें से एक शादी करके अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना चाहता था, वहीं दूसरा इस बारे में निश्चित नहीं था।

 

ये भी पढ़े:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT