होम / Ayodhya Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाते दिखे Rajpal Yadav, हाथ में झंडा लिए खुशी से नाचे एक्टर

Ayodhya Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाते दिखे Rajpal Yadav, हाथ में झंडा लिए खुशी से नाचे एक्टर

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : January 22, 2024, 4:54 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Ayodhya Ram Mandir Rajpal Yadav: सालों का इंतजार आज खत्म हो गया है। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम अपने घर में विराजमान हो गए हैं। इस पल को साक्षी बनने के लिए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देशभर से कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। इसमें बॉलीवुड और साउथ के भी कई सितारों ने भाग लिया, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहें हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों के चहेते एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) का भी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राजपाल यादव जश्न मनाते हुए और नाचते हुए दिखाई दे रहें हैं।

खुशी से झूम उठे राजपाल यादव

आपको बता दें कि सोमवार, 22 जनवरी को सोशल मीडिया पर राजपाल यादव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजपाल यादव उत्साह से नाचते नजर आ रहें हैं। साथ ही अयोध्या में ‘जय श्री राम’ की गूंज के साथ भगवा झंडा लहराते दिख रहें हैं। उनके आसपास मौजूद लोग भी जय श्री राम के नारे लगाते नजर आए। राजपाल यादव के चेहरे पर रामलला के विराजमान होने की खुशी साफ देखने को मिल रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

ये स्टार्स भी रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल

अयोध्या में लंबे समय से प्रतीक्षित राम मंदिर का उद्घाटन आज हो गया है। पिछले काफी समय से इसकी तैयारियां चल रही थीं और यह देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस पल का साक्षी बनने के लिए रणबीर-आलिया, विक्की-कैटरीना के अलावा अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित, राम चरण, चिरंजीवी, कंगना रनौत, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, रोहित शेट्टी, रजनीकांत शामिल हुए। वहीं, संगीत जगत से अनु मलिक, सोनू निगम और शंकर महादेवन ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इन्होंने राम जन्मभूमि में भजन भी गए।

 

Also Read: 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT