होम / Happy Birthday Nick Jonas: प्रियंका से पहले इन हसीनाओं पर निक लुटा चुके हैं प्यार, 14 साल की उम्र में पहली बार किया था प्यार

Happy Birthday Nick Jonas: प्रियंका से पहले इन हसीनाओं पर निक लुटा चुके हैं प्यार, 14 साल की उम्र में पहली बार किया था प्यार

Simran Singh • LAST UPDATED : September 16, 2023, 10:55 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Happy Birthday Nick Jonasदिल्लीभारत के दामाद और भारतीय मीडिया के लिए जीजा जी। हम बात कर रहे हा प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की। बता दें कि निक जोनस का जन्म 16 सितंबर 1992 को अमेरिका के डलास में हुआ था। जिनके गाने अब ह किसी पर अपना खुमार चढ़ा ही देते है। इसके साथ ही यह भी बता दें कि प्रियंका और निक की जोड़ी को बेस्ट जोड़ी भी कहा जाता है। लेकिन क्या अपको पता है कि प्रियंका के निक की जिंदगी में आने से पहले भी कई हसिनाओ ने उनकी लाइफ में दस्तट दी थी। आज उनके जन्मदिन के दिन हम आपको निक जोनस की लब लाइफ से आपको रूबरू कराएगें।

छह साल की उम्र से शुरु किया गाना

हॉलीवुड सिंगर निक जोनस का असली नाम निकोलस जेरी जोनस है। अगर हम निक के गाने के सफर के बारे में बताए तो यह बात 1999 की है। जब निक अपनी मां के साथ बाल कटवाने ए सैलून में गए थे और बाल कटवाने के दैरान उन्होंने गुनगुनाना शुरु कर दिया। उनकी आवाज सुनकर काफी लोग इंप्रेस हुए। जिसके बाद से ही उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की। ऐसे ही वह महज 7 साल की उम्र में ए क्रिसमस कैरोल में टिनी टिम का किरदार भी निभाया। और उस दौरान ही निक ने जॉय टू द वर्ल्ड गाना लिखा। जो अगले साल आईएनओ रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया।

प्रियंका के पहले भी कर चुके है प्यार

हॉलीवुड सिंगर निक जोनास की जिंदगी का पहला प्यार उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा नहीं बल्कि कोई और है। यह बात जान के आप हैरान हो जाएंगे की निक को पहली मोहब्बत महेश 14 साल की उम्र में हुई थी। वह डिज्नी स्टार और अमेरिकन सिंगर एक्टर माइली साइरस से प्यार करने लगे थे। निक ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को कबूल किया है कि वह पहली लड़की थी। जिसे उन्होंने प्यार किया और वही एक पहली लड़की थी जिसे उन्हें उन्होंने किस किया था। फिर जून 2006 से दिसंबर 2007 तक वह एक रिश्ते में भी रहे।

8 साल बाद एक्ट्रेस से हुआ प्यार

अपने पहले रिश्ते से निक काफी जल्दी बाहर निकल आए थे। फिर साल 2008 के दौरान उनकी जिंदगी में एक और हसीना ने एंट्री ली जो सेलिना गोमेज़ थी। दोनों की मुलाकात म्यूजिक वीडियो के दौरान हुई थी। जिसके बाद 2011 के दौरान निक जोनास को ऑस्ट्रेलिया सिंगर डेल्टा गुडरेम से मोहब्बत हो गई। यह रिश्ता फरवरी 2012 तक ही चल पाया। इसके बाद इस रिश्ते पर भी फुल स्टॉप लग गया। इसके साथ ही बता दे की उम्र के मामले में डेल्टा निक से 8 साल बड़ी थी।

इस हसीना ने भी चुराया निक का दिल

फिर 2013 में निक जोनास की मुलाकात मशहूर मॉडल ओलिविया कल्पो से हुई। यह रिश्ता करीब 2 साल तक चला और 2015 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास की दुनिया में एंट्री ली। निक ने प्रियंका को ग्रीस में प्रपोज किया। कई सालों तक दोनों रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद 2018 में दोनों ने शादी रचा ली। उम्र की बात करें तो प्रियंका निक से 10 साल बड़ी है। हालांकि उम्र का यह फैसला उन दोनों के प्यार को कभी कम नहीं कर पाया।

 

ये भी पढ़े:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT