होम / Bigg Boss 17: Priyanka Chopra ने कजिन Mannara को किया सपोर्ट, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Bigg Boss 17: Priyanka Chopra ने कजिन Mannara को किया सपोर्ट, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : January 24, 2024, 2:32 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Bigg Boss 17 Finale, Priyanka Chopra Note For Mannara Chopra: कुछ ही दिनों में बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इस शो के विनर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। बता दें कि हाल ही में इस शो से 6 कंटेस्टेंट में से टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। हाल ही में शो से एक और एविक्शन हुआ है। अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन (Vicky Jain) घर से बाहर हो गए हैं। अब इस शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar), अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui), मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) और अरुण माशेट्टी (Arun Mashettey)।

इस शो के ग्रैंड फिनाले में मन्नारा चोपड़ा की एंट्री हो गई है। इस खुशी में मन्नारा की कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से सपोर्ट मिला है। बता दें कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा के लिए एक पोस्ट शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा के लिए पोस्ट किया शेयर

आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कजिन बहन मन्नारा चोपड़ा का सपोर्ट करती नजर आई। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम स्टोरी पर मन्नारा की फोटो शेयर की है। इस पोस्ट में देसी गर्ल ने अपनी बहन मन्नारा चोपड़ा को सपोर्ट दिया है। इस पोस्ट में प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “अपना बेस्ट दें और बाकी के बारे में भूल जाएं। कार्पे डायम मन्नारा चोपड़ा (लाल दिल इमोजी) #BIGBOSS @kaminichoprahanda”

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी मन्नारा को किया सपोर्ट

इससे पहले उनकी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने भी मन्नारा चोपड़ा के लिए एक वीडियो मैसेज भेजा था। वो मन्नारा की दूसरी चाची के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मधु चोपड़ा ने कहा, “हाय मन्नारा, मैं लॉस एंजेलिस से मामी हूं। आप बहुत अच्छा कर रही हैं। बधाई हो! आप पहुंच गए हैं, कम से कम आप फाइनलिस्ट में से एक हैं। मुझे आप पर बहुत गर्व है। मजबूत बने रहें। अपने कंधे पर मजबूत सिर रखें। खुद को तोड़ने न दें। आप एक चोपड़ा लड़की हैं और आप वास्तव में मजबूत हैं। शुभकामनाएं।”

 

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT