होम / Bigg Boss 17: घर से बाहर निकलते ही विक्की के लिए ये क्या बोल गए नील, लड़ाकू का दिया टैग

Bigg Boss 17: घर से बाहर निकलते ही विक्की के लिए ये क्या बोल गए नील, लड़ाकू का दिया टैग

Babli • LAST UPDATED : January 1, 2024, 12:55 pm IST
ADVERTISEMENT
Bigg Boss 17: घर से बाहर निकलते ही विक्की के लिए ये क्या बोल गए नील, लड़ाकू का दिया टैग

Bigg Boss 17

India News (इंडिया न्यूज़), Bigg Boss 17, दिल्ली: सलमान खान के शो बिग बॉस 17 घर में आए दिन हुए झगड़ो के लेकर खबरों में बना हुआ हैं। हाल ही में शो में डबल-एविक्शन के बाद नील भट्ट और रिंकू धवन ने बिग बॉस के घर को अलविदा कह दिया हैं। शो से बाहर निकलने के बाद, नील ने शो में विक्की जैन के खेल के बारे में बात की और घर में जलरिलेपन पर भी अपनी राय साझा की हैं। शो से निकलते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि विकी जैन के पास घर में लड़ाई-झगड़े के अलावा और कुछ नहीं बचा है।

विक्की जैन पर बरसे नील भट्ट

नील ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि विक्की जैन का खेल सही रास्ते पर है, मैंने पहले भी बताया था कि उनके तरीके चालाकीपूर्ण लेकिन शांत और संयमित थे। हालाँकि, अपने आराम के बाद, विक्की उस हालात शोषण करने वाला हो गया है। वह हमेशा लड़ाई लड़ने और उसे आगे बढ़ाने का सहारा लेता रहता है। विक्की के लिए शो में करने के लिए और कुछ नहीं बचा है।”

बिग बॉस 17 में जहरिलेपन पर नील भट्ट

विक्की जैन अंकिता लोखंडे के पति हैं। वह बिग बॉस के घर के अंदर भी हैं और अक्सर विक्की के साथ झगड़ा करती देखी जाती हैं। उनके व्यवहार को समय-समय पर फैंस जहर भी करार करार करते है। घर में इस बारे में बात करते हुए, नील ने कहा, “मैंने हमेशा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है, चाहे वह विक्की या अभिषेक के माध्यम से हो। लेकिन मैं कभी सीधे विक्की के पास नहीं गया, क्योंकि उसकी करतूतें कभी मेरे सामने नहीं हुईं। लेकिन मैंने अभिषेक को हमेशा समझाया है कि कैसे उनके तरीके उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं और अपने लिए एक व्यक्ति ढूंढने या दर्शकों के बीच सम्मान पाने की उनकी संभावनाओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं।”

 

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT