होम / Bollywood Gossip: माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म को किया था रिजेक्ट, उसी फिल्म से मनीषा कोइराला बन गई थी सुपरस्टार

Bollywood Gossip: माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म को किया था रिजेक्ट, उसी फिल्म से मनीषा कोइराला बन गई थी सुपरस्टार

Divya Gautam • LAST UPDATED : June 27, 2023, 3:03 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Bollywood Gossip: बॉलीवुड में स्टार्स अक्सर कुछ फिल्में करने से मना कर देते हैं, जो आगे चलकर सुपरहिट हो जाती हैं। कुछ स्टार्स डेट न होने की वजह से फिल्म करने से इंकार कर देते हैं। तो कुछ किसी और वजह से ऐसी ही एक फिल्म माधुरू दीक्षित ने भी करने से मना किया था, जिसने मनीषा कोइराला को स्टार बना दिया था।

1942: ए लव स्टोरी

हम बात कर रहे हैं विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 1942: ए लव स्टोरी की फिल्म में अनिल कपूर, मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे। यह फिल्म उस समय की सुपरहिट साबित हुई थी। साथ ही यह फिल्म बतौर म्यूजिक कंपोजर आर डी बर्मन की आखिरी फिल्म भी थी। इस फिल्म का गाना ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा आज भी बेहद पॉपुलर है और लोग कभी उसे भूल भी नही पाएंगे।

आमिर-माधुरी ने फिल्म के लिए किया मना

फिल्म में अनिल और मनीषा की जोड़ी काफी पसंद की गई थी, लेकिन दोनों ही फिल्म के लिए विधु विनोद चोपड़ा की पहली पसंद नहीं थे। मनीषा उस समय नई एक्ट्रेस थीं उन्होंने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन वह फेल हो गई थीं। इसके बाद विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म में आमिर खान और माधुरी दीक्षित को लेना चाहा इस फिल्म के दो साल पहले आमिर-माधुरी की ‘दिल’ आई थी, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। विधु विनोद चोपड़ा यही मैजिक फिर से क्रिएट करना चाहते थे। हालांकि, आमिर और माधुरी दोनों के पास इस फिल्म के लिए डेट्स नहीं थे इसके बाद विधु विनोद चोपड़ा ने मनीषा और अनिल को फिल्म में ले लिया था।

ये भी पढ़ें- Delhi Police: प्रगति मैदान में लूट करने वाले 5 गिरफ्तार, केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में जंगलराज

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT