होम / बॉलीवुड की वो 3 सौतनें जो कभी नहीं बन सकीं सहेली, एक ने तो 12 सालों में बात तक नहीं की!

बॉलीवुड की वो 3 सौतनें जो कभी नहीं बन सकीं सहेली, एक ने तो 12 सालों में बात तक नहीं की!

Preeti Pandey • LAST UPDATED : October 18, 2024, 6:19 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Co-wives of Bollywood: बॉलीवुड में अक्सर ऐसा नजर आता है कि किसी न किसी कारण से इनकी आपस में नही बनती है। और कई ऐसी कैट फाईट्स भी देखने को मिली हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि आगे चल के ये एक्ट्रेसेज काफी अच्छी दोस्त भी बन जाती हैं। इनमें ऐसी अभीनेत्रीयों के नाम भी शामिल हैं जो एक समय के बाद एक दूसरे की सौतन बन गईं और आज तक उनकी लड़ाई का अंत नही हुआ, वहीं आज हम इस लेख में जानेंगे कि वो कौन सी अभीनेत्रीयां हैं जो एक समय बाद एक दूसरे की सौतन और आज तक उनके बीच दोस्ती नही हो सकी। इस लिस्ट में दो मशहूर अभीनेत्रीयों के नाम हैं।

प्रकाश कौर-हेमा मालिनी

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है, जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। उन्होंने कभी अपने पति को तलाक नहीं दिया। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी हैं, जिनसे कथित तौर पर उन्होंने धर्म परिवर्तन करने के बाद शादी की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेमा और प्रकाश ने 44 साल बाद भी एक-दूसरे को नहीं देखा है। न ही हेमा ने धर्मेंद्र के घर में कदम रखा है। दोनों के बीच एक अनकहा विवाद है, जो कई सालों से बिना बोले चल रहा है।

हेमा मालिनी ने एक बार खुलासा किया था कि वह कभी किसी को परेशान नहीं करना चाहती थीं। वह बस उसी में खुश थीं, जो धर्मेंद्र ने उनसे शादी करने के बाद उन्हें दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह धरमजी की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बारे में कभी कुछ नहीं बोलतीं, लेकिन उनका बहुत सम्मान करती हैं।

अभिनेत्री श्रीदेवी-मोना शौरी

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और उनके फिल्म निर्माता पति बोनी कपूर के बारे में कौन नहीं जानता। अभिनेत्री बोनी कपूर से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रहीं। लेकिन, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। बोनी कपूर ने श्रीदेवी से पहले मोना कपूर से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। मोना कपूर का निधन 25 मार्च 2012 को कैंसर के कारण हुआ था। आज मोना कपूर की पुण्यतिथि पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

खतरे में है Priyanka Chopra के पति की जिंदगी? कॉन्सर्ट के दौरान होने वाला लेजर अटैक, जान बचाने के लिए दौड़े सिंगर!

मोना कपूर ने अपनी मौत से पहले अपनी जिंदगी में कई दुख झेले। उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दुख था उनके पति यानी बोनी कपूर की दूसरी शादी। मोना ने 1983 में अपने से 10 साल बड़े बोनी कपूर से शादी की। जब मोना ने बोनी से शादी की तब उनकी उम्र 19 साल और बोनी की उम्र 29 साल थी। इसी बीच मोना और बोनी की जिंदगी में श्रीदेवी की एंट्री हुई और कुछ ही समय में सब कुछ बदल गया।

करीना कपूर-अमृता सिंह

इस बात में कोई शक नहीं है कि सैफ अली खान और करीना कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा सेलेब कपल्स में से एक हैं। जब इनके अफेयर की खबरें सामने आईं तो फैंस इनके रिश्ते के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक थे। तब कई लोगों ने ये जानने की कोशिश की कि सैफ की पहली पत्नी और उनके दो बच्चों की मां अमृता सिंह को कैसा लगता होगा। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद करीना और सैफ ने अपने प्यार को नाम देने का फैसला किया और शादी कर ली।

सैफ अली खान और करीना कपूर के रिश्ते से दुनिया वाकिफ है। बेबो के सौतेले बच्चों यानी सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के रिश्ते की झलक अक्सर लोग सोशल मीडिया पर देखते रहते हैं। लेकिन लोग ये जानना चाहते हैं कि दोनों सौतेली पत्नियों के बीच रिश्ता कैसा है। यानी अमृता सिंह और करीना कपूर के बीच रिश्ता कैसा है।

Salman khan की जान की भीख मांग रहीं ये एक्ट्रेस, बिश्नोई समाज के सामने लगाई उठक-बैठक, विडियो देख कांप जाएगी रूह!

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.