India News (इंडिया न्यूज़), Happy Birthday Ranveer Singh, दिल्ली: अपने अंतरंगी स्टाइल की वजह से बॉलीवुड में मशहूर रणवीर सिंह का आज यानी की 6 जुलाई 1985 को जन्म हुआ था। रणवीर का जन्म एक सिंधी हिंदू परिवार में मुबंई में हुआ था। वहीं आज के समय में रणवीर ने अपनी मेहनत के दम पर वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके सभी सपने देखते है। वहीं आज उनके जन्मदिन पर हम अपको उनकी जिंदगी से रूबरू कराएंगें।
रणवीर सिंह की जिंदगी किसी फिल्में कहानी से कम नहीं है। जहां एक लड़का अपने सपनों को सच करने के लिए सघर्ष करता है। ऐसी ही कुछ रणवीर की कहानी भी है। बता दें की रणवीर बचपन से ही एक अभिनेता बनना चाहते थे। इसलिए स्कूल मोंने वाले हर प्ले में दिस्सा जरुर लेते थे। वहीं अपने सपने को पूरा करने के लिए रणवीर एचआर कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई के साथ लगातार ऑडिशन भी दिया करते थे। लेकिन अस समय उनका सिलेक्शन किसी फिल्म में नहीं हुआ। ऐसे में अपने स रुकावट को खतम करने के लिए रणवीर ने एक्टिंग क्लसेज लेना शुरु कर दिया।
इस बार में शायद ही सभी को पता हो की रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी हैं। रणवीर ने अपने नाम से भावनानी को हटाने कि वजह बताई की इसके साथ उनका नाम काफी लंबा लगता था और उनके हिसाब से फिल्म इंडस्ट्री में लंबें नाम के साथ अहमियत नहीं मिलती। वहीं जब उनको किसी फिल्म के ऑडिशन में सफलता नहीं मिली तो उन्होंने एक एडवरटाइजिंग एजेंसी में बतौर राइटर काम शुरु कर दिया था। इसके अलावा वह असिस्टेंट डायरेक्टर का काम भी कर चुके है।
फिल्मों में काम करने के लिए लगातार मेहनत करने के बाद रणवीर को आखिरकार कामयाबी का रास्ता मिल ही गया। बतां दें की यशराज फिल्मस में फिल्म ‘बैंड बाजा बरात’ के लिए नए चेहरे की तलाश चल रही थी। जिसके लिए रणवीर सिंह को फिट माना गया। जिसके बाद रणवीर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया और सभी के दिलों पर अपनी पहली ही फिल्म से छा गए। बता दें की इस फिल्म में रणवीर सिंह ने बिट्टू शर्मा का किरदार निभाया था। वहीं इस फिल्म को करने के लिए वह कई दिनों तक दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में रहें और वहां का माहौल समझा। इस मेहनत के लिए रणवीर को बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड भी दिया गया था।
वहीं अपने 13 साल क् करियर में रणवीर ने वो कर दिखया जो लोग अपनी पूरी जिंदगी में भी नहीं कर पाते। इसके अलैवा वह जल्द ही अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ बड़े पर्दें पर आने वाले है।
ये भी पढ़े: हांगकांग की गायिका कोको ली की 48 वर्ष की उम्र में आत्महत्या से हुई मृत्यु
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.