India News (इंडिया न्यूज़), National Film Awards 2023 Winner List: देश के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का एलान गुरुवार, 24 अगस्त को कर दिया गया। 2023 में पुरस्कारों का 69वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से 2021 में रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया है। विजेताओं की घोषणा दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के लिए इस बार की ज्यूरी में यतेंद्र मिश्रा, केतन मेहता, नीरज शेखर, बसंत साईं और नानू भसीन शामिल हैं। 31 फीचर, 24 नॉन फीचर और 3 कैटेगरी बेस्ट राइटिंग कैटेगरी में ये अवॉर्ड इस बार दिया जाएगा।
विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को इस खास अवॉर्ड्स समारोह में नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म कैटेगरी में विजेता चुना गया है।
विक्की कौशल स्टारर फिल्म सरदार उधम और माधवन की रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म चुना गया है। ‘सरदार उधम’ प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, जबकि ‘रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट’ सिनेमाघरों में आई थी।
तेलुगु फिल्म पुष्पा- द राइज के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर चुना गया है, जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार आलिया भट्ट और कृति सेनन ने बांटा है। आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति को मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। डायरेक्टर श्रृष्टि लखेरा की एक था गांव फिल्म को बेस्ट नॉन फीचर फिल्म चुना गया है। फिल्ममेकर नेमिल शाह की गुजराती फिल्म दाल भात को बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन) चुना गया है।
बेस्ट फीचर फिल्म- रॉकेट्रीः नॉम्बी इफेक्ट
बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)
बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनॉन (मिमी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह
बेस्ट पॉपुलर फिल्म- आरआरआर
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- काल भैरव
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- श्रेया घोषाल
बेस्ट डायरेक्टर- निखिल महाजन (गोदावरी- द होली वॉटर)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा और आरआरआर
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- किंग सोलोमन (आरआरआर)
बेस्ट कोरियोग्राफर- प्रेम रक्षित (आरआरआर)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम सिंह
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- वी श्रीनिवास मोहन (आरआरआर)
Read Also: दिल्लीवालों के लिए 3 दिन की छुट्टी का ऐलान, लोगों ने शाहरुख खान की Jawan से किया लिंक (indianews.in)
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.