India News (इंडिया न्यूज़), Karan Johar On Priyanka Chopra, दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में धूम मचा रही है और पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन कर रही है। एक समय तब था जब वह बॉलीवुड का हिस्सा हुआ करती थी। वहीं अब तो अपने परफॉर्मेंस और फैशन सेंस से लोगों का दिल जितना प्रियंका के लिए आम सी बात हो गई है।
ऐसे में एक्ट्रेस बॉलीवुड को छोड़ हॉलीवुड में काम करना शुरू कर चुके हैं। सिटाडेल से वह पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। वहीं कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को अलविदा करने का राज बताया था और फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई को भी उजागर किया था।
बता दे कि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड छोड़ने और इसके पीछे के वजह को करण जौहर के साथ जोड़ा। एक्ट्रेस ने अपनी और करण जौहर के झगड़े को लेकर सवाल उठने पर जवाब दिया था। ऐसे ही करण जौहर ने उन तमाम चीजों को पीछे छोड़कर प्रियंका को हॉलीवुड में अपने दम पर कामयाबी हासिल करने वाली एक्ट्रेस बताया है। मीडिया से हुई बातचीत के दौरान करण जौहर ने कहा प्रियंका चोपड़ा को ताकत से आगे बढ़ते हुए देखना शानदार है।
करण चौहान इंटरव्यू में आकर बात करते हुए कहा, “प्रियंका चोपड़ा ने अपने शर्तों पर जीत हासिल की है और जिस तरह से उन्होंने इसके बारे में जाना है। वह हमेशा हर मंच पर वंडरफुल रही है। वह हर चीज जिसके लिए वह खड़ी होती है और उसे लीड करती है वह शानदार है।
ऐसे भी प्रियंका ने अपनी बॉलीवुड को अलवीदा कहने की वजह का भी खुलासा किया। प्रियंका ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें एक कोने में धकेल दिया था। लोगों उन्हे कास्ट नहीं करना चाहते थे। वह बॉलीवुड की राजनीति से थक गई थी। ऐसे में उन्होंने फैसला किया कि अब उन्हें एक ब्रेक की जरूरत है।
ये भी पढ़े:
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.