होम / Kismet: इस फिल्म से अशोक कुमार ने बदली सिनेमा की किस्मत, 32 सालों तक नहीं टूटा रिकोर्ड

Kismet: इस फिल्म से अशोक कुमार ने बदली सिनेमा की किस्मत, 32 सालों तक नहीं टूटा रिकोर्ड

Simran Singh • LAST UPDATED : October 13, 2023, 1:48 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Kismet, दिल्ली: हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्मों ने दस्तक दी। जिनकी बातें आज तक होती है। वही आज हम आपको सुपरस्टार रहे अशोक कुमार की फिल्म जो 1943 में रिलीज हुई थी। फिल्म किस्मत के बारे में अनसुनी कहानी बताएंगे। लेकिन इससे पहले बता दे की किस्मत फिल्म आजाद भारत से पहले रिलीज की गई थी। जिसने सिनेमा की किस्मत को बदल कर रख दिया था।

किस्मत ने बनाया था बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड

जिस समय किस्मत रिलीज हुई उसे समय पूरी दुनिया में विश्व द्वितीय विश्व युद्ध की बातें चल रही थी। ऐसे में भारत में आजादी से पहले अभिनेता अशोक कुमार ने किस्मत फिल्म को रिलीज कर भारतीय सिनेमा को 70 के दशक से आगे बढ़ने का जिम्मा उठाया। ज्ञान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। उसे दौर में अशोक की फिल्म किस्मत ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1 करोड़ का कलेक्शन पूरा किया था। जिसको आज के समय में देखा जाए तो यह 30 गुना से भी ज्यादा है।

एंटी हीरो की कहानी

अशोक कुमार की फिल्म किस्मत ने भारतीय सिनेमा में रिलीज होकर इसकी परिभाषा को पूरी तरीके से बदल दिया। उससे पहले फिल्मों में हीरो की छवि को साफ रखा जाता था। ऐसा हीरो जो सिगरेट नहीं पीता, ना ही जेल जा सकता है, ना ही वह हीरो कोई गलत काम कर सकता है लेकिन फिल्म किस्मत के अंदर अशोक कुमार ने इसका पूरा उल्टा किया। इस मूवी में अशोक सिगरेट पीते, जेल जाते हैं, वह सारे गलत काम करते हुए भी नजर आए जो कोई हीरों फिल्मों में नहीं करता लेकिन उसके बावजूद भी फिल्म के हीरो को काफी पापुलैरिटी मिली और सिनेमा जगत में एंटी हीरो को लाने का उद्देश्य पूरा हो गया।

क्या थी फिल्म की कहानी?

वही फिल्म की कहानी के बारे में बताएं तो यह मूवी बोल्ड थीम पर बनाई गई हिंदी फिल्म थी। जिसमें हीरो तीन बार जेल की हवा खाने जाता है। दूसरी और एक कुंवारी लड़की को शादी से पहले ही प्रेग्नेंट कर देता है। आज के समय में फिल्मों में यह सारी चीज देखना आम बात है लेकिन आजादी से पहले फिल्मों में इस तरह की चीजों का देखना आम नहीं था। ऐसी चीजों को फिल्म में दिखाना एक जिगर का काम हुआ करता था। इसके साथ ही फिल्म के अंदर देशभक्ति की भावना को भी दिखाया गया। मूवी के अंदर के गाने आजाद भारत से फिल्म को काफी फायदा हुआ था।

32 सालों तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

इसके साथ ही बता दे की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी सफल रही कि इसका रिकॉर्ड 32 साल तक कोई नहीं तोड़ सका। वहीं खास बात बताएं तो कोलकाता की सिनेमा घर में यह फिल्म करीब 187 सप्ताह तक लगी हुई थी। इस फिल्म के नाम यह भी रिकॉर्ड है। आखिर में फिल्म की शानदार स्टार कास्ट के बारे में बताएं तो उसमें अशोक के अलावा मुमताज शांति, महमूद कानू राय और शाहनवाज जैसे कलाकार नजर आए थे।

 

ये भी पढे़:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.