होम / Lok Sabha Election 2024: मुंबई चुनाव में नजर आएंगे बॉलिवुड स्टार्स, इन सितारों का नाम आया सामने

Lok Sabha Election 2024: मुंबई चुनाव में नजर आएंगे बॉलिवुड स्टार्स, इन सितारों का नाम आया सामने

Shalu Mishra • LAST UPDATED : March 23, 2024, 3:11 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Election 2024: मुंबई के लोकसभा चुनाव में कई बॉलिवुड सिलेब्रेटी दांव आजमा सकते हैं। इस बार सिलेब्रिटीज को लड़ाने के लिए महा विकास आघाडी और महायुति दोनों ही पार्टियां तैयार हैं। किन सितारों के नाम पर हो रही है चर्चा, इस आर्टिकल में पढ़िए सभी जानकारी..

इन एक्टर्स का नाम आया सामने 

मायानगरी मुंबई के लोकसभा चुनाव में बॉलिवुड सिलेब्रेटी का रंग भरने की तैयारी में है। यह तैयारी महा विकास आघाडी और महायुति दोनों तरफ से है। राजनीतिक दलों में चल रही चर्चा के मुताबिक, अभिनेता गोविंदा को शिंदे सेना और अभिनेत्री स्वरा भास्कर को कांग्रेस चुनाव मैदान में उतार सकती है। खबर है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अभिनेता गोविंदा की मुलाकात हो चुकी है। स्वरा भास्कर की दिल्ली में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेनीथला से मुलाकात हुई है। अभिनेता राज बब्बर, अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और अभिनेत्री नगमा के नाम भी चर्चे में हैं। बीजेपी की तरफ से मशहूर अभिनेत्री माधुरी दिक्षित का नाम चर्चे में है।

Delhi Air Pollution: दिल्ली- NCR की हवा हुई थोड़ी साफ! जानें आज का AQI लेवल

किस सीट पर लड़ेंगे एक्टर्स

राजनीतिक दलों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गोविंदा को मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ा सकते हैं। कांग्रेस स्वरा भास्कर को मुंबई उत्तर-मध्य सीट से उतार सकती है। अभी चर्चाओं में बहुत से अभिनेता है लेकिन देखना ये है कि कौन से स्टार किस सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Petrol Diesel Price: 23 मार्च का पेट्रोल, डीजल रेट जारी, टंकी भरवाने से पहले चेक कर लें कच्चे तेल की ताजा कीमत 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.