होम / Happy Birthday Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर के बर्थडे पर छैयां छैयां गाने पर थिरकती नजर आई मलाइका, वीडियों हुई वायरल

Happy Birthday Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर के बर्थडे पर छैयां छैयां गाने पर थिरकती नजर आई मलाइका, वीडियों हुई वायरल

Simran Singh • LAST UPDATED : June 26, 2023, 12:42 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Happy Birthday Arjun Kapoor, दिल्ली: 25 जून की रात को अर्जुन कपूर ने अपने घर पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसके अंदर करीबी दोस्त मौजूद थे। ऐसे में उनकी बहन को भी बर्थडे पार्टी में शामिल होते हुए देखा गया। वहीं अर्जुन 26 जून को 38 साल के हो चुके हैं। बता दें की पार्टी से अर्जुन के सेलिब्रेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके अंदर मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड के लिए थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

कौन-कौन हुआ जन्मदिन में शामिल

अगर बात करें तो 25 जून की रात को मलाइका अरोड़ा, अंशुला कपूर, खुशी कपूर जैसे कई सितारे अर्जुन कपूर के जन्मदिन की पार्टी के लिए शामिल हुए। वहीं पैपराजी भी मौके पर मौजूद थे। जिन्होंने पार्टी में आए सभी मेहमानों की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया।

पार्टी से वीडियो हुई वायरल

वही वायरल वीडियो के बारे में आपको बताया तो इसमें मलाइका अरोड़ा अपनी वाइट और रेड बॉडीकॉन लोंग ड्रेस में, छैयां छैयां गाने पर अर्जुन कपूर के लिए डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। मलाइका को वीडियो के अंदर पूरी तरह मस्ती में देखा जा रहा हैं।

अर्जुन कपूर को भी किया गया सपोर्ट

इसके अलावा बर्थडे बॉय अर्जुन कपूर को भी सपोर्ट किया गया। जो मुंबई की मानसून भरी बारिश में छाता लेकर चलते हुए नजर आ रहे थे।

 

ये भी पढ़े: कार्तिक आर्यन ने इकोनॉमी क्लास में किया सफर, दर्शकों ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.