होम / Naga-Samantha: समांथा से अलग होने के 2 साल बाद नागा चैतन्य करेंगे दूसरी शादी

Naga-Samantha: समांथा से अलग होने के 2 साल बाद नागा चैतन्य करेंगे दूसरी शादी

Babli • LAST UPDATED : September 14, 2023, 4:41 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Naga-Samantha दिल्लीसमांथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य को अलग हुए पूरे 2 साल होने वाले हैं। दोनों अपनी लाइफ में मुव ऑन कर गए हैं। हालांकि आज भी उनके फैन दोनों को साथ देखना काफी पसंद करते हैं। दरअसल समांथा और नागा की जोड़ी को उनके फैन ना ही सिर्फ ऑनस्क्रीन बल्कि ऑफस्क्रीन भी काफी पसंद करते हैं। कई साल के रिलेशनशिप और कुछ फिल्मों के साथ काम करने के बाद दोनों ने शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही अचानक दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट कर बताया कि दोनों अलग हो रहे हैं।Naga-Samantha: समांथा से अलग होने के 2 साल बाद नागा चैतन्य करेंगे दूसरी शादी

नागा चैतन्य की दूसरी शादी

अलग होने के 2 साल बाद खबर आ रही है कि नागा दूसरी शादी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागार्जुन अपने बेटे नागा की दूसरी शादी करना चाहते हैं। हालांकि लड़की कौन है इस बात की अभी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है की जिस लड़की से नागा की शादी होने वाली है, वह बॉलीवुड से नहीं बल्कि बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखती है। हालांकि अभी तक इस बात की एक्टर या उनके परिवार की तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।

शोभिता के साथ दिखे थे नागा

बता दे की कुछ वक्त पहले नागा का नाम शोभिता के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों की साथ में काफी फोटोस भी वायरल हुई थी। इतना ही नहीं इस बारे में जब समांथा से पूछा गया तो उन्होंने कहा मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मुझे नहीं पता कौन किसके साथ रिलेशनशिप में है। जो लोग प्यार की वैल्यू नहीं करते उनके पास आंसू ही रहते हैं। फिर चाहे वह कितने ही लोगों को डेट क्यों न कर ले। बस लड़की खुश होनी चाहिए अगर वह इंसान बदल जाता है, और लड़की का ध्यान रखना है, उसे हर्ट नहीं करता तो यह सबके लिए ठीक होगा।

नागा चैतन्य और समांथा की लव स्टोरी

बता दे की नागा चैतन्य और समांथा की पहली मुलाकात 2009 में फिल्म ये माया चेसवे के दौरान हुई थी। हालांकि उस समय दोनों ही किसी और को डेट कर रहे थे। नागा चैतन्य एक्ट्रेस श्रुति हसन को डेट कर रहे थे। तो वहीं समांथा भी एक्टर सिद्धार्थ को पसंद करती थी। फिल्म के 7 साल बाद नागा चैतन्य ने रोमांटिक अंदाज में समांथा रूथ प्रभु को प्रपोज किया था। इसके बाद अफवाह पर मोहर लगाते हुए 2017 में दोनों ने काफी रॉयल अंदाज में शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सकी और दोनों ने आपसी सहमति से साल 2021 में एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया।

 

ये भी पढ़े- 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.