होम / MS Dhoni Birthday: धोनी के बर्थडे पर फैन ने की दीवानगी की हदें पार, खून से लिखा खत

MS Dhoni Birthday: धोनी के बर्थडे पर फैन ने की दीवानगी की हदें पार, खून से लिखा खत

Priyambada Yadav • LAST UPDATED : July 7, 2023, 1:27 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), MS Dhoni Birthday, दिल्ली: भारत के महानतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। भारत को विश्वकप दिलाने के साथ ही उनके हेलीकॉप्टर शॉट के लिए हर कोई उन्हें याद कर रहा है। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के फैन देश के कोने-कोने में हैं।

धोनी के फैंस की भीड़ रांची में स्थित उनके बंगले के बाहर देखी जा सकती है। धोनी के फैंस की इसी भीड़ में से एक फैन राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले विजेश चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी पहनकर रांची में स्थित उनके बंगले के बाहर पहुंचा हैं। विजेश धोनी का इतना बड़ा फैन है कि उसने अपने खून से धोनी को उनके जन्मदिन पर एक संदेश लिखा हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे पर फैंस का पागलपन

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे को लेकर अलग-अलग राज्य के फैंस माही से मिलने उनके बंगले के बाहर चक्कर लगाते देखे गए है। इस बीच राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले 26 साल के विजेश चर्चा का विषय बने हुए है। विजेश चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी पहनकर माही का जन्मदिन मनाने रांची पहुंचे हैं।

धोनी के बर्थडे पर फैन का खून से लिखा संदेश

इतना ही नहीं विजेश अपने साथ धोनी के जन्मदिन का एक संदेश लिखकर लाए थे, जो कि उन्होंने अपने खून से लिखा था। वह धोनी से मिलकर यह संदेश देना चाहते थे। उन्होंने धोनी से मिलने की काफी कोशिश भी की, लेकिन उनकी यह तमन्ना पूरी नहीं हो पाई।

5 जुलाई को फैन और धोनी की मुलाकात

इसके बाद उन्होंने रांची में स्थित धोनी के घर के बाहर ही रात गुजारने की राह देखते रहे और उनकी जो तमन्ना थी वो भी पूरी हो गई। हता दें कि 5 जुलाई की सुबह जब धोनी अपने आवास के बाहर कार से निकल रहे थे, तब ही विजेश ने उन्हें देखकर हाथ हिलाया और धोनी ने भी जवाब दिया। तो वहीं, विजेश ने बर्थडे केक मंगाया जिस पर लिखा था “हैप्पी बर्थडे माही, वी लव यू”।

यह भी पढ़ें: रवीना टंडन ने केदारनाथ धाम में प्रपोज करने वाले कपल पर किया रिएक्ट , बोलीं- भगवान प्यार के खिलाफ कब से हो गए

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.