होम / Independence Day Songs 2023: इस स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गानों के साथ रंगे देश के रंग, रील्स पर वायरल हैं ये गाने

Independence Day Songs 2023: इस स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गानों के साथ रंगे देश के रंग, रील्स पर वायरल हैं ये गाने

Simran Singh • LAST UPDATED : August 13, 2023, 11:55 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Independence Day Songs 2023, दिल्लीजल्द ही देश में स्वतंत्रता दिवस की धूम दिखने वाली है। ऐसे में पूरें देशभक्ति के रंग में डूब हुआ नजर आने वाला है। वैसे तो साल के हर दिन हर देश का नागरिक देश प्रेम में देख जैतै ही है लेकिन स्वतंत्रता दिवस के दिन यह और भी बढ़ जाता है। वैसे ही आजकल रील्स का जमाना है। ऐसे में आज की जनरेशन के लिए हम देशभक्ति गानें लेकर आए है। जिसमें आप रील्स अपलोड कर सकते हो। यह बॉलीवुड के टेंडिंग गाने है। जिसपर आप रील बनाकर सोशल मीडिया पर छा सकते है।

1. तेरी मिट्टी में मर जावां – केसरी

यह गाना ऐसा है जो हर साल रील्स पर ट्रेंड कर सकता है। फिल्म केसरी का यह गाना अक्षय कुमार के साथ शूट किया गया था। इस देशभक्ति के गाने में हर तरह की खूबसूरती को देखा जा सकता है। जिसें सुन लोगों की आंखें भी नम हो जाती हैं।

2. जय हिन्द की सेना – शेरशाह

यह नया गाना जो 2021 में रिलीज हुआ था। फिल्म शेरशाह का यह गाना। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया था। इस देशभक्ति गाने को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा है, जबकि विक्रम मोंट्रोस ने इसे खूबसूरती के साथ गाया और इसका म्यूजिक भी दिया है।

3. ऐ वतन – राजी

2018 का यह गाना जो फिल्म राजी का है फैंस द्वार कााफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट को लीड किरदार निभाते देखा गया था। वहीं फिल्म में उन्होंने एक जासूस का किरदार निभाया था। इस गाने को गुलजार ने लिखा है, वहीं सुनिधि चौहान ने इसे गाया है।

4. देश मेरे – भुज द प्राइड ऑफ इंडिया

अजय देवगन के साथ कई किरदारों पर फिल्माए गए इस गाने को फैंस द्वारा आज भी उतना ही पसंद किया जाता है। जितना रिलीज के समय किया गया था। इसको पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।

5. भारत की बेटी – गुंजन सक्सेना

एक और नई फिल्म गुंजन सक्सेना जिसमें जाह्नवी कपूर का अभिनय काफी पसंद किया गया था। इस सॉन्ग को देखकर महसूस किया जा सकता है कि भारत की एक बेटी सभी दुश्मनों पर भारी है। यह फिल्म भारत की पहली महिला फाइटर पायलट गुंजन सक्सेना की लाइफ पर बेस्ड थी। वहीं बता दें की इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।

6. छल्ला – उरी द सर्जिकल स्ट्राइक

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म को फैंस का भरपूर प्यार मिला था और इसके देशभक्ति गाने को भी काफी पसंद किया था। शाश्वत, रोमी और विवेक ने अपने बोलों से इस गीत में जोश भरा है। आप इस गाने पर भी देशभक्ति की रील बना सकते हैं।

7. मां तुझे सलाम – मां तुझे सलाम

ए आर रहमान का गाना जो आज भी लोगों के दिलो में बसा हुआ है, जो हर किसी के रोंगटे खड़े कर देता है। यह गाना भी रील्स के लिए बढ़िया है।

8. वंदे मातरम – एबीसीडी 2

एबीसीडी 2 का गाना वंदे मातरम डांस के लिए परफेट सॉन्ग है। इस गाने में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने और भी जान डाल दी है। दलेर मेंहदी और बादशाह ने इस गाने को जोशीला बना दिया है।

9. चक दे – चक दे इंडिया

फिल्म में दिखाया गया कि कैसे भारत की महिलाएं किसी से भी कम नहीं है। फिल्म के अदंर इंडियन लड़कियां एक जुट होकर हॉकी वर्ल्ड कप को जीत लेती है।

10. ऐसा देश है मेरा – वीर जारा

2004 में आई फिल्म वीर जारा का गाना ऐसा देश है मेरा ने सभी के दिल पर राज कियया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा ने लीड किरदार निभाया था। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप इस गाने पर रील बनाकर देश भक्ति के रंग में रंग सकते हैं।

 

ये भी पढ़े: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पिता का हुआ निधन, आखिरी दर्शन के लिए पहुंचे टीवी के सितारें

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.