होम / Parineeti-Raghav Wedding: कजिन की शादी में ही नहीं पहुंच पाएंगी प्रियंका चोपड़ा, सामने आई ये वजह

Parineeti-Raghav Wedding: कजिन की शादी में ही नहीं पहुंच पाएंगी प्रियंका चोपड़ा, सामने आई ये वजह

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : September 22, 2023, 10:35 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। ये स्टार कपल 24 सितंबर के दिन शादी के बंधन में बंधने वाला है। परिणीति चोपड़ा की शादी के फंक्शन्स 22 सितंबर से ही शुरू हो जाने वाले हैं, जिसके लिए राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अपने परिजनों के साथ उदयपुर पहुंच चुके हैं। राजस्थान के उदयपुर में इस स्टार कपल की ग्रैंड पंजाबी वेडिंग होने वाली है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के मेहमानों का भी उदयपुर में आना शुरू हो चुका है। अब खबर मिली है कि इस शादी में परिणीति चोपड़ा की कजिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) नहीं पहुंचने वाली है।

इस वजह से कजिन की शादी में नहीं पहुंचेंगी ‘देसी गर्ल’

एक मीडिया मुताबिक, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी कजिन की शादी में शायद शामिल नहीं होने वाली हैं। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से घर की शादी में ही नहीं पहुंच पाएंगी। वहीं, उनके साथ पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी इस शादी का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। इस खबर से अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के भारत आने के इंतजार में बैठे फैंस काफी निराश हैं।

परिणीति चोपड़ा की सगाई में आई थीं प्रियंका चोपड़ा

इसी साल मई महीने में हुई परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इंगेजमेंट में अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने हिस्सा लिया था। अब शादी में उनका पहुंच पाना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की कमी फैंस को खल सकती है।

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु पहुंची उदयपुर

परिणीति चोपड़ा की ताईजी और प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) शादी में हिस्सा लेने के लिए उदयपुर पहुंच चुकी हैं। उनके साथ घर के अन्य सदस्य भी नजर आए। मधु चोपड़ा की उदयपुर पहुंचने की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

 

Read Also: कार्तिक आर्यन के साथ हुआ हादसा, पोस्ट शेयर कर कहा- ‘अभी भी इस पर काबू पा रहा हूं’ (indianews.in)

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT