होम / परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इस दिन हो सकती है सगाई, प्रियंका चोपड़ा भी होंगी शामिल

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इस दिन हो सकती है सगाई, प्रियंका चोपड़ा भी होंगी शामिल

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : April 4, 2023, 4:28 pm IST

इंडिया न्यूज़: (Parineeti Chopra and Raghav Chadha Engagement) बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) इन दिनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहें है। बता दें कि इन दोनों की शादी की खबरों के बीच एक राजनेता ने दोनों को ट्वीट कर बधाई भी दी थी। इसके बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक साथ फिर एयरपोर्ट पर साथ में दिखाई दिए थे। जिसकी वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद परिणीति और राघव के शादी की खबरें सामने आने लगीं। इसी बीच परिणीति और राघव की सगाई की नई रिपोर्ट सामने आई है।

इस दिन हो सकती है परिणीति-राघव की सगाई

आपको बता दें कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया कि परिणीति और राघव अप्रैल के पहले हफ्ते में सगाई कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सगाई में शामिल हो सकती हैं प्रियंका चोपड़ा

रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया कि परिणीति और राघव की सगाई में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी शामिल हो सकती है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ निक जोनस और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास भी नज़र आ सकती हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की कजिन है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT