होम / Parineeti Wedding lehanga: परिणीति चोपड़ा ने 'दुपट्टे' पर देवनागरी में लिखवाया पति राघव का नाम

Parineeti Wedding lehanga: परिणीति चोपड़ा ने 'दुपट्टे' पर देवनागरी में लिखवाया पति राघव का नाम

Babli • LAST UPDATED : September 25, 2023, 1:13 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti Wedding lehanga , दिल्ली: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर, 2023 को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कुछ महीनों पहले जब ​​परिणीति और राघव को पहली बार साथ देखा गया तो पूरी दुनिया को पता चल गया था कि उनके बीच कुछ चल रहा है। इसी बीच जब भीड़ से कोई चिल्लाया परिणीति, तो राघव ने शरमाते हुए कहा, “आप मुझसे राजनीति के बारे में पूछिए, परिणीति के नहीं।”

परिणीति चोपड़ा के दुपट्टे ने जीता फैंस का दिल

हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने आईजी हैंडल पर अपने और राघव की शादी की कुछ तस्वीरे शेयर कीं। शादी की पहली आधिकारिक तस्वीरों में दोनों के बीच का प्यार और खुशी झलक रही है। तो वहीं दुसरी तरफ उनके दुपट्टे ने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने एक कस्टमाइज्ड दुपट्टा पहना था, जिस पर उनके दूल्हे राघव का नाम लिखा हुआ था। तस्वीरें शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में एक प्यार भरा नोट लिखा, “नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से, हमारे दिल को पता चल गया था। इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे .. आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे .. हमारा हमेशा के लिए अब शुरू होता है। ।”

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बहन को जताया प्यार

जितना इंतेज़ार परिणीति और राघव की शादी के लिए किया जा रहा था उतना ही उनके फैंस प्रियंका चोपड़ा के आने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शादी के आखिरी पलों तक उम्मीद लगाई जा रही थी कि शायद शादी में उनकी बहन प्रियंका शामिल होंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, हालांकि प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए परिणीति पर अपना प्यार लुटाया।

 

ये भी पढ़े- 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT