होम / पंजाबी गाना गाते हुए परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो, सितारों से लेकर सिंगर्स ने भी की तारीफ

पंजाबी गाना गाते हुए परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो, सितारों से लेकर सिंगर्स ने भी की तारीफ

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : June 1, 2023, 4:28 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti Chopra Video, मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपनी सगाई के बाद से लगातार सुर्खियां बटोर रहीं हैं। सगाई के बाद अब हर किसी को इस बात का इंतजार है कि परिणीति चोपड़ा कब और कहां आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की दुल्हन बनेंगी। कई दफा पैपराजी परिणीति से सामने से भी ये सवाल कर चुकें हैं कि उनकी शादी कब होने वाली है। सगाई के दौरान परिणीति पूरी तरह से राघव चड्ढा के प्यार में डूबी हुई नजर आईं थीं। अब परिणीति चोपड़ा ने अपना एक अनदेखा वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उनकी सुरीली अवाज को सुना जा सकता है।

परिणीति चोपड़ा ने गाना गाते वीडियो किया शेयर

आपको बता दें कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। ब्लैक एंड व्हाइट इस वीडियो में परिणीति एक डबिंग स्टूडियो में नजर आ रहीं हैं और वहां फर्श पर बैठकर एक गाना गाती हुई दिखाई दीं। गाने के बोल पंजाबी में हैं। परिणीति की आवाज ने फैंस का दिल छू लिया है। इससे पहले भी कई दफा परिणीति को गाना गाते हुए देखा गया है, लेकिन इतना शानदार तरीके से गाता हुआ देख सितारों से लेकर सिंगर्स तक उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो गए हैं।

अनुपम खेर से लेकर सुनीधी चौहान तक ने की तारीफ

परिणीति चोपड़ा ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “कभी-कभी सबसे अच्छे क्षण अनायास होते हैं। एक डबिंग स्टूडियो में गई और मेरे सभी समय के पसंदीदा गीतों में से एक गाने के आग्रह को रोक नहीं सका। शुद्ध खुशी!” परिणीति चोपड़ा के इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद अनुपम खेर से लेकर सुनीधी चौहान तक ने कमेंट के जरिए तारीफ की है। सेलेब्स के अलावा उनके फैंस भी उनकी जमकर तारीफें कर रहें हैं।

परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्में

परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्मों की बात करें तो परिणीति जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म ‘चमकीला’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT