होम / मालदीव में स्विम सूट पहने पूल में रिलैक्स करती दिखी Parineeti Chopra, ये खास शख्स भी है साथ

मालदीव में स्विम सूट पहने पूल में रिलैक्स करती दिखी Parineeti Chopra, ये खास शख्स भी है साथ

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 16, 2023, 10:05 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti Chopra In Maldives: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों मालदीव में वेकेशन मना रहीं हैं। बता दें कि परिणीति अपनी शादी के बाद पहली बार वेकेशन पर गईं हैं। खास बात ये है कि उनके साथ पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha) नहीं गए हैं। इस वेकेशन से परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए पहले ही परिणीति ने साफ कर दिया था कि वो गर्ल्स ट्रिप एंजॉय कर रही हैं। वहीं, अब अपनी एक खूबसूरत फोटो पोस्ट कर परिणीति ने बता दिया है कि आखिर वो किसके साथ छुट्टियां मना रहीं हैं।

स्विमिंग पूल से परिणीति चोपड़ा ने फोटो की शेयर

आपको बता दें कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में परिणीति ब्लैक कलर का स्विम सूट पहने पूल में रिलैक्स करती नजर आ रहीं हैं। इस दौरान परिणीति अपना चूड़ा भी फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। परिणीति ने इस फोटो को शेयर करने के साथ कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “हनीमून पर नहीं हूं, फोटो ननद ने क्लिक की है।”

परिणीति के इस कैप्शन से साफ है कि एक्ट्रेस अपनी ननद यानी राघव चड्ढा की बहन के साथ मालदीव में छुट्टियां एंजॉय कर रहीं हैं। बता दें कि राघव चड्ढा की बहन भी उन्हीं की तरह चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।

फैशन वीक में लुक से बटोरी सुर्खियां

हाल ही में परिणीति चोपड़ा लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर वॉक करती दिखाई दी थीं। शादी के बाद पहली बार परिणीति ने रैंप पर वॉक किया था। इस दौरान उनके न्यूली ब्राइड लुक ने फैंस का ध्यान खींच लिया था। परिणीति व्हाइट शिमरी साड़ी के साथ मांग में सिंदूर और हाथों में लाइट पिंक चूड़ा पहने दिखाई दी थीं। अपने लुक को उन्होंने लेयर्ड नेकलेस और रिंग्स के साथ कंपलीट किया था।

परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट

परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में दिखाई दी हैं। इसके बाद वो अपनी अगली फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आएंगी। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी।

 

Read Also: केदारनाथ धाम पहुंची Jacqueline Fernandes, माथे पर चंदन लगाए बाबा भोलेनाथ के किए दर्शन (indianews.in)

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.