होम / Parineeti-Raghav Wedding LIVE: अटूट बंधन में बंधे राघव और परिणीति, उदयपुर के लीला पैलेस में की शाही अंदाज में शादी

Parineeti-Raghav Wedding LIVE: अटूट बंधन में बंधे राघव और परिणीति, उदयपुर के लीला पैलेस में की शाही अंदाज में शादी

Babli • LAST UPDATED : September 25, 2023, 10:32 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti and Raghav Wedding, दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह दोनों उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में सात फेरे लेंगे। बता दें कि राघव और परिणीति अपनी शादी के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। इस जोड़े के शादी के कार्यक्रमों की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। बता दें, 23 सितंबर यानी आज इस जोड़े की हल्दी, मेहंदी और संगीत नाइट का आयोजन किया गया है। इसके अलावा 24 सितंबर को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध जाएंगे।


पल-पल की खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें………


10:25 PM, 25-SEP-2023

विकिपीडिया ने परिणीति और राघव के शादी के बाद उनका सटेटस किया चेंज


10:13 PM, 25-SEP-2023

परिणीति और राघव की शादी 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में हो चुकी हैं। जिसके बाद खुद एक्ट्रेस ने अपनी शादी के उन खास पलो की तस्वीरे अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra


11 PM, 24-SEP-2023

रॉयल अंदाज में परिणीति राघव ने की शादी 

आखिर वो दिन आ ही गया, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra ) जो आज मिस से मिसेज बन चुकी हैं। बता दें, परिणीति, आम आदमी पार्टी ( AAP) के नेता राघव चड्ढा ( Raghav Chadha ) संग सात फेरे लेकर हमेशा के लिए उनकी उनकी हमसफर बन गई हैं। परिणीति राघव ने उदयपुर में शाही अंदाज में शादी की है। कपल की यह रॉयल वेडिंग उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में हुई है। हर तरफ जश्न का माहौल बना हुआ है। अब बस परिणीति और राघव की शादी की फोटोज और वीडियो का इंतजार है। जिसको लेकर फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं


4:45Am 25 Sep 2023

शादी में ये मेहमान दिखें 

परिणीति और राघव की शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह, सानिया मिर्जा, अनम मिर्जा, मनीष मल्होत्रा, हरभजन सिंह, गीता बसरा समेत कई बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े नामी शख्सियत पहुंचे।


3:23Am 25 Sep 202

लीला पैलेस में रिसेप्शन पार्टी शुरू

अब परिणीति और राघव शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए हैं। वहीं, शादी के बाद लीला पैलेस में रिसेप्शन पार्टी की शुरू हो गई…


2:13Am 25 Sep 202

न्यूली वेड कपल की फोटो वायरल हुई

शादी के बाद परिणीति और राघव ने रिसेप्शन पार्टी रखी। जिसमें न्यूली वेड कपल की फोटोज सामने आ गई है। पिंक साड़ी में परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, राघव टक्सीडो में हैंडसम लग रहे। दोनों की यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वोराल हो रही है।


12:40 25 Sep 2023

शादी के बाद पहली तस्वीर आई सामने

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के अटूट बंधन में बंध गए हैं। अब दोनों की शादी के बाद पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है।


11:13 24 Sep 2023

परी-राघव के स्वागत के लिए लीला पैलेस को रोशनी से सजा दिया गया है

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद लीला पैलेस में कपल के ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारियां शुरू हो गईं थी। अब महल को खूबसूरत रोशनी से सजाया जा चुका है।


10:48 PM 24 Sep 2023

मनीष मल्होत्रा ​​ने वेन्यू से शेयर की खास तस्वीर

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​भी उदयपुर आए जिन्होंने अब वेडिंग वेन्यू से एक फोटो शेयर की है।


7:13 PM, 24-SEP-2023

सानिया मिर्जा की बहन अनम और मनीष मल्होत्रा ​​की शादी में उनके लुक की फोटो शेयर की


6:13 PM, 24-SEP-2023

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी संपन्न हो चुकी हैं। ये जोड़ा अब एक दूजे का हो चुका हैं। इस दोनों की खुशी में अरविंद केजरीवाल, और भगवंत मान के साथ-साथ और भी कई बड़ी हस्तियां शामिल थी।

6:05 PM, 24-SEP-2023

सोशल मीडिया पर दिखी राघव और परिणीति की शादी की कुछ झलकियां। लीला पैलेस के अंदर की दिखी झलक।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


5:11PM, 24-SEP-2023

राघव और परिणीति ने अपनी शाही शादी के लिए क्रीम कलर के आउटफीट को चुना हैं। जिसमें ये जोड़ा काफी खूबसूरत नजर आ रहा हैं। 


5:05 PM, 24-SEP-2023

आखिर वो घड़ी आ ही गई, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के फेरे शुरु हो चुके हैं। बस कुछ ही समय में दोनों की शादी संपन्न हो जाएगी और ये खूबसूरत जोड़ा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे।

4:50 PM, 24-SEP-2023

राघव और परिणीति की जयमाला का कार्यक्रम पुरा हो चुका है। अब से कुछ ही समय बाद ये खूबसूरत जोड़ा फेरे लेंगा और शादी के इस अटूट बंधन में बंध जाएंगा।


4:45 PM, 24-SEP-2023

खबर हैं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत परिणीति-राघव की शादी में शामिल नहीं होंगे। पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शादी में शिरकत देने वाले थे। लेकिन अब उनका शादी में आने का प्लान कैंसिल हो गया है।

राजस्थान के CM अशोक गहलोत का न्यायपालिका पर गंभीर आरोप, कहा- वकीलों के माध्यम से लिखे जा रहे फैसले - Rajasthan CM Ashok Gehlot says Corruption in judiciary decisions are being ...


4:14 PM, 24-SEP-2023

टीवी सीरीयल के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब्दुल भाई का किरदार निभाने वाले कलाकार सरद सांखला भी  परिणीति-राघव की शादी मे शिरकत के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं।


3:50 PM, 24-SEP-2023

राघव और परिणीति के शादी के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। दुल्हे राजा मंडप में पहुंच चुके हैं। कुछ समय में जयमाला होगी और फिर उसके बाद ये जोड़ा फेरे लेंगा।


15:29 PM, 24-SEP-2023

राघव लेक पैलेस से बारात लेकर रवाना हो गए हैं। वहीं राघव की बारात में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, हरभजन सिंह सहित कई हस्तियां शामिल हैं।

Raghav Baarat


14:24 PM, 24-SEP-2023

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ राघव-परिणीति की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट ये तस्वीर आई सामने।


14:21 PM, 24-SEP-2023

परिणीति-राघव की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे आदित्य ठाकरे। एयरपोर्ट की तस्वीरें आई सामने।


14:08 PM, 24-SEP-2023

अपनी दुल्हनियां को हमेशा के लिए अपना बनाने के लिए कुछ ही समय में राघव चड्ढा लेक पैलेस से बारत लेकर निकलने वाले है। इसके साथ ही राघव लेक पैलेस से लीला पैलेस तक नाव में सवार होकर आएगें


14:02 PM, 24-SEP-2023

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से बारातियों और बैंड वालों की वीडियो आया सामने। नाव में सवार होकर बारात लोकेशन पर पहुंची।


13:52 PM, 24-SEP-2023

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के लिए आदित्य ठाकरे निकल चुके हैं। वही मुंबई एयरपोर्ट से उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सभी की खुशियों के साथ शामिल होगे।


13:36 PM, 24-SEP-2023

कुछ समय पहले मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए परिणीति-राघव की वेडिंग वेन्यू का खूबसूरत नजारा दिखाया। इसके साथ ही वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा “#Udaipur” वहीं वीडियो में झील की झलक दिखे जा सकती है।


13:28 PM, 24-SEP-2023

परिणीति-राघव की शादी में शामिल होने के लिए हरभजन सिंह और पत्नी गीता बसरा उदयपुर के लिए हुए रवाना साथ में बेटा भी मुंबई एयरपोर्ट पर आया नजर आया नजर।


13:17 PM, 24-SEP-2023

उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे उदयपुर शादी के लिए 2 बजे करेंगे शिरकत। इसके साथ ही शाम के 6 बजे राजस्थान के मुख्यमंत्री एशोक गहलोत भी परिणीति-राघव के रिसेप्शन में होगे शामिल।


12:39 AM, 24-SEP-2023

राघव चड्डा अपनी शादी की बारात लेकर लीला पैलेस से लेक पैलेस के लिए रवाना हो चुके हैं। कुछ ही देर में राघव की सेहराबंदी होगी और फिर बारात को लीला पैलेस वापस लेकर आया जाएगा।


12:01 AM, 24-SEP-2023

दोस्त परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए सानिया मिर्जा उदयपुर पहुंच चुकी है। इस दौरान सानिया को उनकी बहन अनाम के साथ देखा गया।


11:46 AM, 24-SEP-2023

राघव और परिणीति की शादी में पहुंचे मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा। शादी में परिणीति मनीष द्वारा डिजाइन की हुई शादी की ड्रेस को पहनने वाली हैं।


11:31 AM, 24-SEP-2023

बॉलीवुड की दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा के भाई नाव में सवार होकर शादी की लोकेशन पर पहुंचे।


11:18 AM, 24-SEP-2023

90s थीम पार्टी में नवराज हंस के साथ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कि तस्वीर वायरल


11:11 AM, 24-SEP-2023

सोशल मीडिया के मुताबिक, तो बॉलीवुड अभिनेत्री और राजनेता ने पारंपरिक लाल रंग को छोड़कर अपने बड़े दिन के लिए पेस्टल थीम को चुना है। इसके  साथ ही परिणीति चोपड़ा शादी के लिए मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन किया गया मोती सफेद लहंगा पहनने के लिए तैयार हैं, जबकि दूल्हे राघव चड्ढा भी उस ही रंग को अपना सकते है। हालाँकि, अटकलें सच हैं या नहीं, यह जानने के लिए हमें शादी की तस्वीरें सामने आने तक इंतज़ार करना होगा।


10:45 AM, 24-SEP-2023

खबरों के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चोपड़ा ने अपने बड़े दिन पर विशेष खाने के लिए एक पूर्ण-देसी मेनू को चुना है। जल्द ही शादी करने वाले जोड़े ने व्यक्तिगत रूप से मेनू तैयार किया, जो पंजाबी और राजस्थानी व्यंजनों का स्वादिष्ट मिश्रण होगा। कथित तौर पर इसमें दाल बाटी चूरमा और पंचरत्न दाल सहित दोनों व्यंजनों को शादी के मेनू में शामिल किए गए हैं।


10:41 AM, 24-SEP-2023

फिल्मी दुनिया से परिणीति चोपड़ा के करीबी दोस्त, जिनमें करण जौहर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​और कुछ अन्य लोग आज उदयपुर पहुंचने वाले हैं। वहीं सुबह, राघव चड्ढा के साथ उनकी शादी में शामिल होने के लिए। इस समारोह में अभिनेत्री की करीबी दोस्त सानिया मिर्जा और हरभजन सिंह सहित खेल क्षेत्र के कुछ बड़े नामों के भी शामिल हो सकते है।


12:00 PM, 23-SEP-2023

भारतीय गायक नवराज हंस ने परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा की शादी से पहले के एक उत्सव के दौरान एक शानदार प्रस्तुति दी। उनका प्रदर्शन रात करीब 10:15 बजे शुरू हुआ और उन्होंने ‘कजरा मोहब्बत वाला’ और कुछ पंजाबी ट्रैक सहित गाने गाए। पार्टी थीम की बात करें तो यह 90 के दशक पर आधारित थी और परिणीति ने खुद थीम से मेल खाते सजावट के सुझाव दिए थे। पार्टी स्थल के गेट पर, प्रत्येक अतिथि का स्वागत एक कैसेट के साथ किया गया। वहीं पार्टी में मेनू में चाट काउंटर, मैगी काउंटर, कैंडी फ्लॉस काउंटर और बहुत कुछ शामिल था। भव्य प्रसार के अलावा, मेहमानों के लिए कई और लाइव काउंटर भी शामिल थे।


11:34 PM, 23-SEP-2023

परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा तो उदयपुर नहीं पहुंच सकी लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा ने शिरकत किया।


10:54 PM, 23-SEP-2023

सामने आई लेटेस्ट फोटोज में परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा (Pawan Chopra) को छत पर स्थान का विस्तृत दृश्य लेते हुए दिखाया गया है। वहीं दूसरी फोटो में, दूल्हे के मामा पवन सचदेवा के साथ कुछ अन्य मेहमानों को देख सकते हैं। अनजान लोगों के लिए, सचदेवा एक प्रसिद्ध डिजाइनर भी हैं। बता दें कि पवन सचदेवा (Pawan Sachdeva) ने ही राघव चड्ढा का आउटफिट को डिजाइन किया है।


10:43 PM, 23-SEP-2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का राघव के माता-पिता ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इंस्टाग्राम पर कुछ फैन क्लबों द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में राघव चड्ढा के माता-पिता को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान का स्वागत करते हुए दिखाया गया है, क्योंकि वे उदयपुर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के विवाह स्थल पर पहुंचे थे।


10:36 PM, 23-SEP-2023

इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए गए इस फोटो में मधु चोपड़ा शिमर आउटफिट में हैं और उन्होंने फूलों का बना मांग टीका लगा रखा है। आपको बता दें कि आज सुबह 11 बजे हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया था और शाम में मेंहदी सेरेमनी का आयोजन हुआ है।


10:14 PM, 23-SEP-2023

होटल जितना आलीशान और खूबसूरत है, इसका प्राइज भी उतना ही ज्यादा है। करीब 8 रूम कैटेगरी में बंटे इस होटल का एक दिन का किराया 50,000 से लेकर 9 लाख तक है। अगर आप ग्रैंड हेरिटेज गार्डन व्यू रूम सुइट में स्टे करते हैं, तो यहां एक दिन का किराया 50,000 से शुरू होता है। इस रूम में आप जैसे ही एंट्री करेंगे, आपको पारंपरिक राजस्थानी कला और शिल्पकला के साथ राजशाही कल्चर देखने को मिलेगा। झील का मनोरम दृश्य देखने के लिए आपको एक दिन के स्टे के लिए कम से कम 54,000 पे करना पड़ेगा।


9:31 PM, 23-SEP-2023

मनीष मल्होत्रा परिणीति चोपड़ा के लिए कोई ड्रेस डिजाइन करेंगे। इससे पहले भी वह कई फंक्शन और फेस्टिवल पर उनके लिए आउटफिट तैयार कर चुके हैं। यहां तक की एक्ट्रेस की सगाई की ड्रेस भी उन्हीं ने डिजाइन की थी। अभी एक्ट्रेस का शादी वाला लुक आने में टाइम है, ऐसे में हम आपको उनके द्वारा पहले पहनी गई मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस दिखाते हैं।


8:30 PM, 23-SEP-2023

राघव चोपड़ा के मामा और फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा ने उनकी शादी की ड्रेस को लेकर खुलासा किया है। बता दें कि फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा आप नेता राघव चड्ढा की शादी के लिए उनकी सभी ड्रेस डिजाइन कर रहे हैं। पवन सचदेवा ने इस बात का भी खुलासा किया कि राघव और परिणीति के शादी की थीम पेस्टल है। शादी में राघव चड्ढा शेरवानी पहनने वाले हैं। इसके आगे सचदेवा ने बताया कि ‘हल्दी, मेहंदी के लिए वह अलग-अलग स्टाइल के कुर्ते पहनेंगे। थीम पेस्टल हैं, लेकिन मुझे उसका लुक भी अलग और अनोखा रखना था। इसलिए, मैंने हर चीज को पेस्टल नहीं रखा है। मैंने डार्क रंगों का भी इस्तेमाल किया है।


7:53 PM, 23-SEP-2023

मेहमानों के लिए भी कड़े नियम बनाए गए हैं। सभी मेहमानों को स्कैनिंग से गुजरना होगा। सिक्योरिटी गार्ड बिना स्कैन के मेहमानों को अंदर नहीं जाने देंगे। साथ ही किसी भी मेहमान को शादी में फोटो खींचने की परमीशन नहीं होगी।


7:32 PM, 23-SEP-2023

शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की है। अब राजनीति जगत से भी बड़े नाम उदयपुर पहुंच रहे हैं। पहले आप सांसद संजय सिंह परिणीति और राघव की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे थे और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गए हैं।  दोनों नेताओं को टाइट सिक्योरिटी के साथ उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।


7:26 PM, 23-SEP-2023

एक बॉलीवुड की हसीना और दूसरा राजनीति जगत का जाना-माना नाम, ऐसे में सुरक्षा का ध्यान तो रखा ही जाएगा। परिणीति और राघव की शादी के लिए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को तैनात किया गया है। लीला पैलेस के बगल में नदी है। ऐसे में चार-पांच नावों पर भी सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती होगी। शाही शादी में जरा भी चूक की गुंजाइश नहीं रखी गई है।


7:14 PM, 23-SEP-2023

परिणीति चोपड़ा की आज चूड़ा सेरेमनी थी। रात को परिणीति राघव के नाम की मेहंदी अपने हाथों में लगाने वाली है। इस फंक्शन में खूब मस्ती होने वाली है।


7:11 PM, 23-SEP-2023

परिणीति और राघव कल यानी 24 सितंबर को फाइनली सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फिलहाल कपल के प्री वेडिंग फंक्शनंस चल रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कपल के वेडिंग वेन्यू की वीडियो भी वायरल हो रही हैं।


7:06 PM, 23-SEP-2023

उदयपुर में राघव चड्ढा के साथ परिणीति चोपड़ा की शादी से एक दिन पहले, होने वाली दुल्हन को अपनी बीएफएफ सानिया मिर्जा से बेस्ट विशेज मिली हैं। पूर्व टेनिस खिलाड़ी परिणीति के साथ एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। सानिया ने शनिवार दोपहर को एक पोस्ट के साथ किल दिल स्टार के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर अपलोड की। इसमें लिखा था, “बधाई हो खूबसूरत लड़की। तुम्हें सबसे बड़ी झप्पी देने की मेरी बारी है।”


6:16 PM, 23-SEP-2023

शादी रविवार यानी 24 सितंबर को दोपहर में होगी। शादी से पहले के उत्सवों में मेंहदी, 90 के दशक की थीम पर आधारित संगीत, परिणीति और राघव की सेहराबंदी के लिए चूड़ा समारोह शामिल है। फूल और अन्य सजावट कोलकाता से मंगाई गई है। शादी के मेन्यू में पंजाबी और स्थानीय राजस्थानी दोनों तरह के व्यंजन शामिल होंगे।


5:06 PM, 23-SEP-2023

परिणीति चोपड़ा की बुआ भी उनकी शादी में हिस्सा लेने के लिए उदयपुर पहुंच चुकी हैं। परिणीति चोपड़ा की बुआ ने उदयपुर पहुंचते ही वहां मौजूद पैपराजी से बात की। इस बातचीत में परिणीति की बुआ ने उनकी और सांसद राघव चड्ढा की जोड़ी को नंबर 1 बताया है। बातों ही बातों में ये भी खुलासा कर दिया कि आखिर वो शादी में अपनी भतीजी और होने वाली दुल्हन को क्या तोहफा देने वाली हैं। परिणीति की बुआ ने बताया कि वो एक ज्वेलर हैं। उनका अपना जूलरी का बड़ा बिजनेस हैं तो वो अपनी भतीजी परिणीति चोपड़ा को शादी में सोने के गहने देने वाली हैं।


5:05 PM, 23-SEP-2023

राघव और परिणीति की शादी में राजनीति से जुड़ी तमाम हस्तियां शामिल होंगी। बॉलीवुड के सितारों का भी शादी समारोह में जमावड़ा देखने को मिल सकता है। इन सबके अलावा स्पिरिचुअल लीडर बीके शिवानी (BK Shivani) भी इस शादी का हिस्सा होंगी। बता दें कि वो उदयपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं।


03:25 PM, 23-SEP-2023

आज यानी 23 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में शुरू हो गया हैं। दोनों रविवार को अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक पंजाबी विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे। शनिवार को, परिणीति का चूड़ा समारोह द लीला पैलेस में हुआ और मेहमानों के लिए सुबह 10 बजे से ‘ब्लूम्स एंड बाइट्स’ थीम पर आधारित एक ब्रंच भी आयोजित किया जाना था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परि ने शादी की सभी तैयारियों में गहरी दिलचस्पी ली है और अपने भाइयों शिवांग और सहज के साथ मिलकर शादी के खाने का मेनू भी खुद ही चुना है। परिणीति और राघव की शादी के खाने के मेनू में उनके विशेष मेहमानों की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रकार के भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खाने की इंतजाम किया गया हैं।


 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Heeramandi की Richa Chadha को अपनी प्रेग्नेंसी का पता चलने पर करने लगीं थी यह काम, इन तरीकों से करती हैं हैंडल -Indianews
Canada Hammer Gang: कनाडा में हथौड़ा गिरोह का पर्दाफास, भारतीय मूल का व्यक्ति सहित 3 गिरफ्तार-Indianews
आभूषण लूटने के आरोप में कनाडा हथौड़ा गिरोह का भारतीय मूल का व्यक्ति गिरफ्तार
देवरा की रिलीज से पहले Jr NTR ने आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में लाखों रुपयों का किया दान, फैंस ने की तारीफ -Indianews
स्ट्राजेनेका वैक्सीन से घातक खून के थक्के का खुलासा, COVID टीके से जुड़ी एक नई स्टडी आई सामने-Indianews
Janhvi Kapoor ने Mr & Mrs Mahi से अपने दो लुक किए शेयर, रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दिया प्यार भरा रिएक्शन -Indianews
Car Accident Video: गुजरात की सड़कों पर दिखा तेज रफ्तार का कहर, कार के पेड़ से टकराने पर गई दो युवकों की जान-Indianews
ADVERTISEMENT