होम / Priyanka Chopra ने नहीं भेजा परिणीति के लिए वेडिंग गिफ्ट, मां ने बताई शादी में ना आने की असल वजह

Priyanka Chopra ने नहीं भेजा परिणीति के लिए वेडिंग गिफ्ट, मां ने बताई शादी में ना आने की असल वजह

Babli • LAST UPDATED : September 25, 2023, 2:25 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), RagNeeti wedding , दिल्ली: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चढ़ा शादी के अटुट बंधन में बंद गए हैं। दोनों ने 24 सितंबर यानी रविवार को उदयपुर की लीला पैलेस में अपने परिवार और नजदीकी दोस्तों के सामने सात फेरे लिए। इस शाही शादी को यादगार बनाने के लिए इस जोड़े ने कोई कसर नहीं छोड़ी। परिणीति और राघव की शादी में देश और विदेश की कई नामी हस्तियां शामिल थी।

लंबे इंतजार के बाद परिणीति ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसके बाद तस्वीरों में दूल्हा दुल्हन का लुक पुरे सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है। शादी के बाद घराती और बाराती के जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की मां को भी एयरपोर्ट पर वापस लौटते वक्त स्पॉट किया गया जिस दौरान उन्होंने प्रियंका की शादी में ना आने की असल वजह बताई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बहन को जताया प्यार

जितना इंतेज़ार परिणीति और राघव की शादी के लिए किया जा रहा था उतना ही उनके फैंस प्रियंका चोपड़ा के आने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शादी के आखिरी पलों तक उम्मीद लगाई जा रही थी कि शायद शादी में उनकी बहन प्रियंका शामिल होंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, हालांकि प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए परिणीति पर अपना प्यार लुटाया।

मधु चोपड़ा ने बताई प्रियंका के ना आने की वजह

इसी बीच वापस लौटने के सफर में प्रियंका चोपड़ा की मां को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिस दौरान पैपराजी ने उनसे पूछा कि प्रियंका क्यों नहीं आई। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह काम में बिजी थी इसलिए नहीं आ पाई। इसके बाद पैपराजी पूछते हैं कि उन्हें शादी कैसी लगी और शादी के जोड़े में परिणीति कैसी लगी। इस पर मधु चोपड़ा कहती है, की शादी काफी अच्छी थी, परिणीति तो वैसे भी काफी खूबसूरत है। शादी के जोड़े में वो और भी खूबसूरत लग रही थी।

 

ये भी पढ़े-

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT