होम / मायके के लिए रवाना हुईं Priyanka Chopra, बेटी मालती संग फोटो शेयर कर दी ये जानकारी

मायके के लिए रवाना हुईं Priyanka Chopra, बेटी मालती संग फोटो शेयर कर दी ये जानकारी

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : March 14, 2024, 7:23 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Chopra and Malti Marie Depart for Mumbai: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। चाहे वो उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) या बेटी माल्टी मैरी (Malti Marie) के साथ पल हों। हाल ही में प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मालती मैरी के साथ एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें वो मुंबई आने की जानकारी दे रहीं हैं।

मालती मैरी के साथ मुंबई के लिए रवाना हुईं प्रियंका चोपड़ा

यह भी पढ़े: Priyanka Chopra ने बहन मीरा चोपड़ा की वेडिंग फोटोज शेयर कर दी बधाई, लिखी ये खास बात

आपको बता दें कि माँ-बेटी की जोड़ी खाड़ी में वापस जा रही है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वो अपनी बेटी मालती मैरी के साथ पोज देती नजर आ रहीं हैं। उन्होंने फोटो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, “मुंबई मेरी जान… हियर वी गो।” अब प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि प्रियंका चोपड़ा मुंबई वापस आ रहीं हैं।

यह भी पढ़े: Kiran Rao ने Aamir Khan को प्यार भरे अंदाज में किया बर्थडे विश, इस नाम से पुकारती हैं एक्टर की एक्स वाइफ

Priyanka Chopra Post

प्रियंका चोपड़ा ने मीरा-रक्षित को दी शादी की बधाई

इससे पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) की शादी की तस्वीरों को शेयर किया है और उन्हें शादी के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने लिखा, “बधाई मीरा चोपड़ा और रक्षित केजरीवाल हमेशा के लिए है। बहुत सारा प्यार (गुलाबी दिल)”

यह भी पढ़े: Ram Gopal Varma ने राजनीति में ली एंट्री, आंध्र प्रदेश की इस जगह से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Priyanka and Meera Chopra

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT