होम / परिणीति चोपड़ा की शादी के खबरों के बीच मुबंई पहुंची प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मालती मैरी संग दिए पोज़

परिणीति चोपड़ा की शादी के खबरों के बीच मुबंई पहुंची प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मालती मैरी संग दिए पोज़

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : March 31, 2023, 7:30 pm IST

इंडिया न्यूज़: (Priyanka Chopra, Nick Jonas and Daughter in Mumbai) बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie) और पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ मुंबई पहुंचीं हैं। बता दें कि प्रियंका अपनी बेटी मालती को गोद में लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकलती स्पॉट हुई। उनकी झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ एयरपोर्ट के बाहर लगी थी। खास बात ये है कि प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को गोद में लेकर मीडिया के सामने एक से एक पोज भी दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने निक जोनस के साथ भी जमकर फोटोज क्लिक कराईं। प्रियंका चोपड़ा को मुंबई में देखकर फैंस भी बेहद खुश नज़र आए। दूसरी तरफ ये भी सवाल है कि क्या प्रियंका चोपड़ा, बहन परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए मुबंई आईं है।

निक जोनस और बेटी संग प्रियंका चोपड़ा ने दिए पोज़

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस कई बार मुंबई आ चुके हैं। लेकिन ये पहली बार है जब प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मुंबई पहुंचे हैं। दोनों ने एयरपोर्ट से बाहर निकलकर पैपराजी को ढेर सारे पोज़ भी दिए। अपने शहर लौटकर प्रियंका चोपड़ा बेहद ही खुश नज़र आईं। बता दें कि प्रियंका पिंक हाई स्लिट ड्रेस में दिखीं, जिसमें वो काफी खूबसूरत नज़र आ रहीं थीं। वहीं, निक जोसन ब्लैक हुडी, डेनिम जींस और ऑरेंज कैप में नज़र आए। प्रियंका और उनकी बेटी को साथ में देखकर फैंस खूब सारा प्यार लुटा रहें हैं।

वहीं, दूसरी तरफ खबरें हैं कि प्रियंका चोपड़ा, बहन परिणीति चोपड़ा की कथित शादी की तैयारियों के लिए इंडिया लौटी हैं। हालांकि, इसके कन्फर्मेशन के लिए फिलहाल फैंस को इंतजार करना पड़ेगा।

कुछ यूजर्स ने प्रियंका चोपड़ा पर साधा निशाना

प्रियंका चोपड़ा के ये फोटोज़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, “हमारी क्वीन वापिस अपने शहर आ गई।” दूसरे यूजर ने लिखा, “भारत की सबसे बड़ी स्टार वापिस आ गई है।” हालांकि कुछ यूजर्स ने प्रियंका चोपड़ा पर निशाना भी साधा। दरअसल, प्रियंका ने मालती को जिस हिसाब से गोद में पकड़ा था, वो तरीका लोगों को पसंद नहीं आया। ऐसे में यूजर्स ने कमेंट किया, “इन्हें बच्चा भी ढंग से पकड़ना नहीं आता।”

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Class 10 topper dies: गुजरात बोर्ड के दसवीं कक्षा में हासिल किए 99.7% अंक, छात्रा की ब्रेन हेमरेज से मृत्यु – Indianews
Pakistan के सबसे कम उम्र के YouTuber शिराज ने शेयर किया आखिरी व्लॉग, फॉलोअर्स को कहा अलविदा- Indianews
US News: अमेरिकी छात्रा को 14.7 मिलियन डॉलर की स्कॉलरशिप से किया गया सम्मानित, 231 कॉलेजों में मिला प्रवेश- Indianews
Australia: मेरा रेप हो सकता…, Uber ड्राइवर ने ट्रैफिक के दौरान किया हस्तमैथुन, महिला ने बताई परेशान करने वाली कहानी- Indianews
Viral News: महिला ने दिखाया बिना बिजली के पानी ठंडा करने का आसान तरीका, देखकर सभी हुए हैरान- Indianews
Viral News: सोशल मीडिया स्टंट महिला को पड़ा भारी, दिल्ली मेट्रो स्टेशन का यह वीडियो हो रहा वायरल- Indianews
Malda storm: मालदा में मचा हाहाकार, बिजली गिरने से 11 की मौत- Indianews
ADVERTISEMENT